Home राजनीति Karnataka Assembly Bye-Election 2019 | कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव Live Voting Updates

Karnataka Assembly Bye-Election 2019 | कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव Live Voting Updates

Karnataka Assembly Bye-Election 2019 | कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव Live Voting Updates: कर्नाटक विधानसभा की 15 सीटों पर आज गुरुवार 5 दिसंबर को वोट डालें जा रहे है। कर्नाटक उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया आज सुबह 7 बजे शुरू हो गई और शाम तक सभी सीटों पर वोट डालें जाएंगे। कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के नतीजे 9 दिसंबर को घोषित होंगे। कर्नाटक बाय इलेक्शन रिजल्ट के आने के साथ ही यह साफ़ हो जाएगा की कर्नाटक में 4 महीने पुरानी बीजेपी पार्टी बरकरार रहती है या फिर गिर जाएगी। बता दें की कर्नाटक उपचुनाव में बीजेपी को कम से कम 6 सीटों पर जीत हासिल करना जरुरी है। कर्नाटक उपचुनाव से जुड़ी अपडेट नीचे पढ़े-

Karnataka Assembly Bye-Election 2019 | कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव Live Voting Updates
Karnataka Assembly Bye-Election 2019 | कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव Live Voting Updates

कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव Live Voting Updates

कर्नाटक विधानसभा की अठानी, कगवाड़, गोकक, येलापुर, हिरेकेरूर, रानीबेन्नूर, विजयनगर, चिकबेलापुर, के.आर. पुरा, यशवंतपुरा, महालक्ष्मी लेआउट, शिवाजीनगर, होसाकोटे, के.आर. पेटे, हुनसूर सीटों पर उपचुनाव हो रहे है। मुसकी (राइचुर जिला) और आर.आर. नगर (बेंगलुरू) के उपचुनाव पर कर्नाटक उच्च न्यायालय में मई 2018 विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर दायर मुकदमे की वजह से रोक लगा दी गई है.

Karnataka Assembly By-Election Result 2019

सुबह 9:26 बजे तक अथानी में 8.33 फीसदी, कागवाड में 6.94, गोकक में 6.11, येल्लापुर में 7.54, हिरेकरू में 5.59, रानीबेन्नूर में 6.22, विजयनगर में 6.5, चिक्कबल्लापुर में 6.91, के आर पुरम में 4.04, यशवंतपुरा में 4.19, महलक्ष्मी लेआउट में 8.21, के आर पेटै में 6.2, और हनुसर में 6.18 प्रतिशत मतदान हुआ.

Karnataka Assembly Bye-Election 2019

कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में 165 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। जिसमें से 126 निर्दलीय और 9 महिलाएं है। बता दें की कर्नाटक उपचुनाव की सभी 15 सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी चुनाव लड़ रही है। वही जेडीएस ने केवल 12 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव त्रिकोणीय होने की उम्मीद है। बेलगावी जिले के अठानी, उत्तर कन्नड़ जिले के येलापुर और बेंगलुरू ग्रामीण जिले के होसाकोटे में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है.

Jharkhand Assembly Election 2019

कर्नाटक विधानसभा की इस यह है स्तिथि बीजेपी के पास 105 विधायक है जिसमें एक निर्दलीय है, कांग्रेस के 66 और जेडीएस के 34 विधायक है। बीएसपी के एक विधायक है। इसके अलावा एक मनोनीत विधायक और स्पीकर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here