Home राजनीति Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड विधानसभा चुनाव Live Voting Updates

Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड विधानसभा चुनाव Live Voting Updates

Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड विधानसभा चुनाव Live Voting Updates झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान आज हो रहे है। आज झारखंड की 13 विधानसभ सीटों पर वोट डाले जा रहे है। आज सुबह से झारखंड असेंबली सीटों पर हो रहे मतदान में 11 बजे तक 27 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। चुनाव के दौरान ही गुमला जिले में नक्सली हमले की भी खबर है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने बिशुनपुर में एक ब्रिज को उड़ा दिया है। इस घटना में किसी बह प्रकार के जानमाल के नुकसान भी खबर नहीं है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया है की नक्सलियों की इस घटना से मतदान पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और लोगों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड विधानसभा चुनाव Live Voting Updates
Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड विधानसभा चुनाव Live Voting Updates

Jharkhand Assembly Election 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 4,892 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। इनमें से 1,262 मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की जा रही है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया की इन झारखंड की 13 सीटों पर शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए सभी तैयारी पूरी है। उन्होंने कहा था कि इन 13 सीटों के लिए कुल 4,892 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें शहरी क्षेत्र में सिर्फ 307 और ग्रामीण इलाके में शेष 4,585 मतदान केंद्र अवस्थित हैं।

Uttarakhand Pithoragarh By-Election Result 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव Live Voting Updates

झारखंड की किस विधानसभा सीट पर कितने प्रतिशत हुआ मतदान नीचे देखे-

चतरा -29.32%
गुमला-30.46%
विशुनपुर-29.51%
लोहरदगा-21.27%
मनिका-22.17%
लातेहार-27.00%
डालटनगंज-27.90%
पांकी-26.50%
विश्रामपुर-27.20%
छतरपुर-28.20%
हुसैनाबाद-26.60%
गढ़वा- 27.40%
भवनाथपुर-30.38%


– झारखंड की 13 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ है और दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

– झारखंड विधानसभा के पहले चरण में 189 उम्मीदवार मैदान में है जिनकी किस्मत का फैसला कुल 37,83,055 मतदाता करेंगे।

– झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मतदाताओं से झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here