Home भारत ग्लास में थूक कर महिला जज को पानी देता था चपरासी, खुफिया...

ग्लास में थूक कर महिला जज को पानी देता था चपरासी, खुफिया कैमरे में कैद हुआ, देखे वीडियो

ग्लास में थूक कर महिला जज को पानी देता था चपरासी, खुफिया कैमरे में कैद हुआ, देखे वीडियो: ऑफिस का चपरासी महिला जज को पानी के ग्लास में थूक कर पानी देता था| चपरासी की गन्दी हरकत खुफिया कैमरे में कैद हो हो गई और सोशल मीडिया पर इस समय खूब वायरल भी हो रही है| वीडियो में साफ देखा जा सकता है की कैसे ये चपरासी महिला जज के लिए पानी की एक बोतल से पानी निकालता है और फिर एक गिलास में उसे भरता है| कुछ ही समय के बाद ये चपरासी उसी गिलास में थूक भी देता है|

ग्लास में थूक कर महिला जज को पानी देता था चपरासी, खुफिया कैमरे में कैद हुआ, देखे वीडियो

इसके बाद वह उस गिलास को लेकर महिला जज के पास पहुँच जाता है| बता दें की यह वीडियो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है और इस समय आरोपी चपरासी को निलंबित कर दिया गया है|

समय से तीन दिन पहले केरल पहुँचा मानसून

यह वीडियो कुछ दिनों पहले का बताया जा रहा है| मिली जानकारी के अनुसार महिला जज पानी पीने के लिए अपनी वाटर बोतल का इस्तेमाल करती थी| कई बार आरोपी चपरासी महिला जज को उनकी वाटर बोतल से पानी गिलास में भरकर दिया करता था|

जब महिला जज को चपरासी की हरकतों पर शक होने लगा तो उन्होंने उसकी एक बार खुफिया तरीके से अपने मोबाइल फ़ोन में वीडियो बना ली| चपरासी की यह गन्दी हरकत कैमरे में कैद हो गई|

CBSE 10th Class Result 2018: सीबीएसई 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित

इस 2 मिनट से अधिक समय के वीडियो देखकर का महिला जज सकते में रह गई|

इस वीडियो के सामने आने के बाद आरोपी चपरासी को सस्पेंड करने के साथ एक नोटिस भी भेजा गया है| डिस्ट्रिक्ट जज प्रेम कुमार सिंह ने इस मामले में चपरासी के खिलाफ जाँच किए जाने की बात कही है|

https://www.youtube.com/watch?v=O-jgNqahAkw

 

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है की चपरासी ने इस महिला जज के साथ ऐसी गन्दी हरकत क्यों की? इस मामले की जाँच की जा रही है और जल्द ही इस घटना पर से पर्दा हटेगा|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here