Home भारत समय से तीन दिन पहले केरल पहुँचा मानसून

समय से तीन दिन पहले केरल पहुँचा मानसून

समय से तीन दिन पहले केरल पहुँचा मानसून: दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है| मौसम विभाग के मुताबिक मानसून मंगलवार को मानसून पहुँचा गया है| बता दें की इस बार मानसून ने समय से तीन दिन पहले ही दस्तक दे दी है| आमतौर पर मानसून 1 जून को दस्तक देता है| जो पूरे भारत में फैलने में करीब डेढ़ महीने का समय लेता है| इसके बाद तकरीबन चार महीने तक देश का अलग-अलग हिस्सों में बारिश का मौसम रहता है|

समय से तीन दिन पहले केरल पहुँचा मानसून

बता दें की मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में सामान्य बारिश होने अंदेशा जताया है| IMD से अलग मौसम विज्ञान पर नजर रखने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने सोमवार को ही केरल में मानसून के आने की भविष्यवाणी कर दी थी| हालांकि भारत मौसम विभाग ने कहा है की दक्षिण पश्चिम मानसून अपने निर्धारित समय से तीन दिन पहले मंगलवार को केरल में दस्तक दी है|

CBSE 10th Class Result 2018: सीबीएसई 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित

IMD के मुताबिक, 10 मई के बाद अगर लगातार दो दिनों तक 14 उपलब्‍ध केंद्रों मिनिकोय, एमिनि, तिरुवनंतपुरम, पुनालुर, कोल्‍लम, अलापुझा, कोट्टयम, कोच्चि, थ्रिसूर, कोझिकोड, थलासेरी, कन्‍नूर, कुडुलु और मैंगलोर में 2.5 मिलीमीटर या उससे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की जाती है, तब दूसरे दिन मानसून के आने का ऐलान किया जाता है। मानसून के आगमन की घोषणा को लेकर यही मुख्‍य मानकों में से एक है।

इसके अलावा पश्चिम से चलने वाली हवा को भी समुद्र तल से 15000 फीट की ऊंचाई पर होना जरूरी है। IMD के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा कि सभी आवश्यक मानकों के आधार पर ही केरल में मानसून के दस्‍तक देने की ऐलान किया गया है।

केरल में मानसून के आने से गर्मी से परेशान हो रहे उत्तर भारत में लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है| मौसम विभाग ने दिल्ली और उससे सटे इलाकों में 29 मई को हल्की बारिश की उम्मीद जताई थी|

रमजान के महीने में हॉट डांस कर ट्रोल हुई हिना खान देखे ये वीडियो

IMD के मुताबिक, मानसून 14 जून के बाद देश के अन्‍य हिस्‍सों की ओर बढ़ने लगेगा और जल्द सक्रिय भी होगा। आपको जानकरी दें दें की केरल में दस्‍तक देने के बाद ही मानसून देश के उत्‍तरी हिस्‍से में पहुंचता है, जिससे दिल्‍ली सहित देश के अन्‍य राज्‍यों में भी गर्मी से लोगों को राहत राहत मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here