Home भारत Budget 2020 LIVE Updates: बजट 2020 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कही...

Budget 2020 LIVE Updates: बजट 2020 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कही यह सब बातें

Budget 2020 LIVE Updates In Hindi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने भारत के बजट (Budget 2020-2021) भाषण में अब तक कई बड़े ऐलान कर दिए हैं। सबसे बड़ा बदलाव टैक्‍स स्‍लैब मैं किया गया है, बता दे की 5 से 7.5 लाख रुपये तक की आमदनी पर 10% प्रतिशत टैक्‍स देना होगा। वहीं दूसरी ओर 7.5 इतनी शांति मिली है, से 10 लाख रुपये तक की आमदनी पर 15 फीसदी, 10 से 12.5 लाख रुपये की आमदनी पर 20 फीसदी टैक्‍स, 12.5 से 15 लाख रुपये की आमदनी पर 25 फीसदी और 15 लाख से ऊपर की आमदनी पर 30 फीसदी टैक्‍स देना होगा। यह पूरा बजट भाषण तकरीबन 2 घंटे 7 मिनट तक लगातार चला, जिसके अंतर्गत कई बड़े बजट की घोषणा की गई, साथ ही कई बड़े बदलाव भी किए गए हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात पर विपक्ष ने किया हंगामा। वित्त मंत्री ने कहा कि यह राजनीति करने का मुद्दा नहीं है। बजट के बारे में हम आपको आगे बताएंगे, जाने के लिए हमारे साथ बने रहें।

बजट 2019: आम बजट में मिलेगी इनकम टैक्स में बड़ी राहत? Budget 

Union Budget 2020 Live Updates News: अंतरिम बजट की मुख्य बातें देखे यहाँ-

India Budget 2020-2021 LIVE Updates In Hindi | बजट 2020 लाइव अपडेट हिंदी में | Finance Minister Nirmala Sitharaman said all these things in Budget 2020 |

India Budget 2020

  • बजट भाषण में बोलीं निर्मला, 27 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले !
  • प्रधानमंत्री किसान योजना तहत हर वर्ष 6 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।
  • पानी की कमाई से जूझ रहे 100 राज्यों पर किया जायेगा काम।
  • किसानों की डीजल और केरोसिन पर निर्भरता की बजाय सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन के लिए काम कर रहे हैं।
  • कृषि क्षेत्र के लिए सरकार ने 16 सूत्रीय ऐक्शन प्लान तैयार किया है। 20 लाख किसानों को सोलर पंप स्कीम        में शामिल किया जाएगा।
  • रासायनिक खेती से दुरी बनाई जाएगी, आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जायेगा।
  • हॉर्टिकल्चर को दिया जायेगा बढ़ाया। ऐग्रिकल्चर से भी ज्यादा संभावनाएं इस क्षेत्र में हैं।
  • कुसुम योजना लॉन्च की जाएगी किसानों के लिए, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलने वाला है।
  • किसानो की बंज़र भूमि पर लगाए जाएंगे सौर ऊर्जा के उत्पादन के लिए प्लांट।
  • हर घर में पानी मिल सके उसके लिए खर्च किये जाएंगे 3.6 लाख करोड़ रुपये।
  • कृषि संकट से बचने के लिए 16 सूत्रीय ऐक्शन प्लान तैयार जायेगा, लगभग २० लाख किसानो को सोलर पंप        स्कीम में शामिल किया जाएगा।
  • युवाओं के स्किल डिवेलपमेंट के लिए भर में 150 उच्च शिक्षण संस्था बनाये जाएंगे।
  • शिक्षा निति में किये जाएंगे बदलाव, नई शिक्षा नीति लाई जाएगी।
  • हर जिले को एक्सपोर्ट हब के तौर पर तैयार किया जाएगा।
  • घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को दिया जायेगा बढ़ावा।
  • पीपीपी मॉडल के तहत देश में कुल 5 नई स्मार्ट सिटी बनाई जाएगी।
  • तेजस जैसी और ट्रेनें शुरू लाए जाएगी भारतीय रेल में साथ ही 500 से अधिक ट्रैन में WiFi की सुविद्या दी          जाएगी।
  • रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर लगाए जाएग सोलर ऊर्जा प्रोजेक्ट और रेलवे में ज्यादा इस्तेमाल की जाएगी          सोलर लाइट।
  • इंटरनेट की मद्द्त से देश की 1 लाख ग्राम पंचायत को डिजिटल कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए 6,000          करोड़ रुपये खर्च किये जायेगे।
  • पर्यटन स्थलों बढ़ावा देते हुए, तेजस ट्रेन से जोड़ा जायेगा पर्यटन स्थलों को।
  • 100 लाख करोड़ रुपये का नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड जारी किया जाएगा।
  • 1.7 लाख करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे परिवहन पर।
  • 27 हजार किमी ट्रैक का इलेक्ट्रीफिकेशन किया जाएगा।
  • पोषाहार योजना के लिए 35 हजार करोड़ रुपये किये जाएंगे खर्च।
  • आदिवासियों के विकाश के लिए 33000 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे।
  • झारखंड के रांची में बनाया जायेगा जनजाति संग्रहालय।
  • भारत पर्यटन 34वें नंबर पर पहुंचा, इससे पहले 65 वे साथ पर था। और ऊपर आने की कोशिश की जाएगी।        पर्यटन के विकास के लिए 2,500 करोड़ किये जाएंगे खर्च।
  • भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए डीम्ड यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी।
  • दिव्यांगों और बुजुर्गों की सुविधाओ के लिए 9,500 करोड़ खर्च किये जाएंगे।
  • टैक्स के लिए किसी को परेशान नहीं किया जायेगा, कानून के तहत टैक्स चार्टर लाया जाएगा।
  • देश के व्यापारियों के लिए न्यायपूर्ण टैक्स व्यवस्था लाइ जाएंगी।
  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए अलग से राशि का आवंटन किया जायेगा।
  • सभी नॉन-गजेटेड सरकारी नौकरियों के लिए होगा सिर्फ एक टेस्ट।
  • डिफेंस सेक्टर के लिए बजट में हुआ 10 प्रतिशत का इजाफ़ा। 1.33 लाख करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे।
  • नए इंजीनियरों की बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार का बड़ा ऐलान
  • ड्रीम प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन के काम में लाइ जाएंगी तेज़ी।

बजट 2019: आम बजट में मिलेगी इनकम टैक्स में बड़ी राहत? Budget 

Union Budget 2020 Live Updates News: अंतरिम बजट की मुख्य बातें देखे यहाँ-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here