Home भारत जम्मू-कश्मीर गहरी खाई में कार गिरने से 11 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर गहरी खाई में कार गिरने से 11 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर गहरी खाई में कार गिरने से 11 लोगों की मौत: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक कार सड़क से फिसलकर गहरे गड्डे में जा गिरी| इस दुर्घटना में चार महिलाएं और पांच बच्चों समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई| यह शनिवार को हुई, पुलिस के अनुसार यह कार चंद्रकोट से राजगढ़ जा रही थी और इसमें 15 लोग सवार थे| यह हादसा सुबह करीब 10 बजे के बाद हुआ, जब कार ने कुंडा नाला के पास नियंत्रण खो दिया| नियंत्रण खोने के बाद कार 500 फुट गहरे गड्डे में जा गिरी| पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों को और घायल लोगों को खाई में से निकाला|

जम्मू-कश्मीर गहरी खाई में कार गिरने से 11 लोगों की मौत

पुलिस के अधिकारी ने बताया की इस घटना में अब तक छह लोग मृत मिले है जबकि अन्य पांच लोगों की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई| कार चालक समेत तीन अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है| जिन्हें इलाज के लिए जम्मू भेजा गया है| राजगढ़, रामबन जिले में दूरदराज का एक तहसील है, जो लिंक रोड के जरिए जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा हुआ है|

इस दुर्घटना में संख्या से अधिक लोगों का कर में सवार होना कारण लग रहा है| क्योंकि पहाड़ी मार्ग पर एसयूवी में केवल सात लोगों के सवार होने का नियम है लेकिन इसमें 15 लोग सवार थे| इस घटना में मरने वालो की पहचान 61 वर्षीय रोमल दीन, 23 वर्षीय मोहम्मद मुबीन, रूबीना बेगम (30), उर्मिला देवी (32), बबली देवी (37), 13 साल की इमानो बानो, नौ साल के अर्जुन, दो साल की परी और तीन माह का एक बच्चा शामिल है|

मिली जानकारी के अनुसार एक बच्चे की गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई है| अभी एक बच्चे और महिला की पहचान नहीं हो पाई है|

अक्सर देखा गया है की देश के दूर दराज के इलाकों में लोग नियमों की काफी अनदेखी करते है और जिसका अंजाम उन्हें अपनी जान गवांकर चुकाना पड़ता है| इस घटना में भी शुरूआती जाँच में तो कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है| अब यह जाँच का विषय है की इस घटना का असल कारण क्या था?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here