Home विश्व न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में आतंकी हमला, 49 लोगों की मौत, कई...

न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में आतंकी हमला, 49 लोगों की मौत, कई घायल

न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में आतंकी हमला, 49 लोगों की मौत, कई घायल: न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में शुक्रवार को दो मस्जिदों में दो हमलावर घुस आए और उन्होंने अंधाधुन गोलीबारी करना शुरू कर दिया| हमलावर की गोलीबारी में 49 से अधिक लोगों की मौत होने की खबर है| पुलिस ने इस घटना में कार्यवाही करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है| इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने एक मीडिया न्यूज़ को बताया की इस घटना के संबंध में 3 पुरुष और 1 महिला को गिरफ्तार किया गया है| पुलिस ने कहा की अभी हमें इस मामले में अन्य लोगों की तलाश है|

न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में आतंकी हमला, 49 लोगों की मौत, कई घायल

‘द न्यूजीलैंड हेराल्ड’ की खबर के अनुसार, गोलीबारी अल नूर मस्जिद और लिनवुड मस्जिद में हुई है।बुश ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई माने जा रहे एक हमलावर ने मस्जिद में लोगों को गोली मारते समय उसका वीडियो भी बनाया।उन्होंने कहा कि हमले में शामिल वाहनों में कई इंप्रोवाइज्ड विस्फोटक उपकरण लगे हुए थे।

बुश ने कहा, “इससे पता चलता है कि स्थिति गंभीर है।”प्रशासन ने लोगों से अगले आदेश तक मस्जिदों में न जाने की सलाह दी है। आप-पास के इलाके के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने न्यू प्लाईमाउथ में मीडिया को संबोधित करते हुए क्राइस्टचर्च की घटना को न्यूजीलैंड के इतिहास का सबसे काला दिन बताया है। अर्डर्न ने कहा, ‘यह स्पष्ट है कि इसे अब केवल आतंकवादी हमला ही करार दिया जा सकता है। हम जितना जानते हैं, ऐसा लगता है कि यह पूर्व नियोजित था।’

न्यूज़ीलैंड के मस्जिद में हुई इस वारदात से साफ जाहिर होता है की आतंकवाद का कोई धर्म नहीं है| आतंवादी केवल लोगों के दिल में दहशत फैलाना चाहते है| आज भी उन्होंने यही किया| भारत सहित दुनिया के सभी देश आतंकवाद से ग्रसित है| हर जगह आतंकवादी अलग-अलग तरीके से दहशत फैला रहे है जिसका ताजा उदाहरण न्यूज़ीलैंड है| इस घटना से जुडी तमाम लेटेस्ट अपडेट के लिए बेन रहे हमारे साथ|

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here