Home विश्व चीन में मिले एक लाख 15 हजार साल पुराने हड्डियों से बने...

चीन में मिले एक लाख 15 हजार साल पुराने हड्डियों से बने औजार

चीन में मिले एक लाख 15 हजार साल पुराने हड्डियों से बने औजार: पृथ्वी पर मानव जीवन के अस्तित्व की कहानी कल्पनाओं से भरी हुई है| करोड़ो साल पहले इंसान धरती पर विचरण करते थे| लेकिन इसके बारे में पुख्ता तौर से जानकारी नहीं है| अमेरिकी पुरातत्वविदों ने बताया था की तकरीबन 14 से 15 हजार साल पहले से धरती पर इंसान के अस्तित्व रहा है| लेकिन बाद में करीब एक लाख चालीस हजार साल पहले इंसान अस्तित्व होने के बार में पता चला| इसी से जुडी हुई एक और जानकारी चीन में मिली है है करीब एक लाख 15 हजार साल पुरानी हड्डियों से बने औजार के बारे में पता चला है| चीन में मिले 1,15,000 साल पुराने हड्डी के औजारों की जाँच से पता चलता है की यह प्रागैतिहासिक मानवों के द्वारा बनाए गए है|

चीन में मिले एक लाख 15 हजार साल पुराने हड्डियों से बने औजार

जेएनयू यौन उत्पीड़न केस: छात्रों का प्रदर्शन जारी, प्रोफेसर अतुल जौहरी के खिलाफ कार्यवाही की मांग

प्लस पवन पत्रिका में छपे लेख में बताया गया है की हड्डियों के टुकड़े मिलने से इस बात का पता चलता है की उसे समय के इंसान हड्डियों के बारे में काफी कुछ जानते थे| वे जानते थे की हड्डियों का किस प्रकार इस्तेमाल किया जाता है| तभी उन्होंने हड्डियों से औजार बनाए, जिनके अवशेष भी मिले है| कनाडा में मांट्रियल विश्वविद्यालय के ल्यूक डोयन ने कहा,”पूर्वी एशिया में प्रागैतिहासिक काल की ये कलाकृतियां हड्डी को कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल कर पत्थर के औजारों की मरम्मत करने का पहला उदाहरण है।” डोयन ने कहा, “ऐसे अवशेष यूरेशिया, अफ्रीका और लेवेंट में मिलने के बाद चीन में भी मिलने से हमारे पास इनकी वैश्विक तुलना करने का एक अच्छा अवसर है।” इससे पहले चीन में मिली सबसे पुरानी हड्डी जो करीब 35,000 साल पुरानी थी।

27 साल तक जेल में रहने के बाद निर्दोष साबित हुआ युवक, हैरान करने वाला वाकया

पहले यह जानकारी थी की इंसान का औजार से रिश्ता तकरीबन 25 लाख साल पुराना है| लेकिन विज्ञान पत्रिका नेचर की खबर के अनुसार इंसान और औजारों का रिश्ता अभी तक मिली जानकारी से भी काफी पुराना है| एक शोध से यह जानकरी मिली है की तकरीबन 34 लाख साल पहले जानवरों को मारने के लिए धारदार हथियार के प्रयोग किया जाता था| इस हथियारों से गाय, बकरी जैसे जानवरों का शिकार किया जाता था| कैलिफोर्निया में पत्थरों के औजार और टूटी हुई मेस्टोडोन हड्डियां के अवशेष मिले है| इस से यह पता चलता है की इस एरिया में इंसान करीब एक लाख तीस हजार साल पहले से ही मौजूद थे|

टोक्‍यो ओलिंपिक के लिए अल्‍ट्रा थिन कंडोम बना रहा है जापान

जानकार इसे अमेरिकी पुरातत्व विभाग की बड़ी सफलता मान रहे है| सेन डियागो नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के पैलियंचोलॉजिस्ट टॉम डेमरे का कहना है कि अभी तक यह माना जाता रहा की 14 से 15 हजार साल पहले इंसान का वजूद था| लेकिन जो अवशेष अभी मिले है उससे यह साफ है की इंसान का वजूद 10 गुना साल पहले से था| लेकिन अभी तक मानव के कंकाल नहीं मिले है| हड्डियों की जाँच से पता चला है की यह इंसान के ही है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here