Home विश्व टोक्‍यो ओलिंपिक के लिए अल्‍ट्रा थिन कंडोम बना रहा है जापान

टोक्‍यो ओलिंपिक के लिए अल्‍ट्रा थिन कंडोम बना रहा है जापान

टोक्‍यो ओलिंपिक के लिए अल्‍ट्रा थिन कंडोम बना रहा है जापान: साल 2020 में ओलिंपिक खेलों का आयोजन जापान के टोक्यो में होगा, जिसके लिए जापान ने तैयारियाँ शुरू कर दी है| जापान की एक कंडोम बनाने वाली कंपनी अल्ट्रा थिन (बेहद पतला) कंडोम बनाने में लगी हुई है| कंपनी टोक्यो ओलिंपिक के दौरान अल्ट्रा थिन उत्पाद दुनिया के सामने पेश करेगी| कंपनी इन खेलो को अपने उत्पाद के लिहाज से सबसे अच्छा समय मान कर चल रही है| ओलिंपिक खेलो के दौरान प्रतियोगियों को ये कंडोम फ्री में दिए जाते रहे है| ताकि दुनिया के सबसे फिट एथलेटिक्स में सुरक्षित सेक्स को बढ़ावा मिले।

टोक्‍यो ओलिंपिक के लिए अल्‍ट्रा थिन कंडोम बना रहा है जापान

जापान को कंपनी अपने 0.01 एमएम अल्ट्रा थिन कंडोम के प्रोडक्ट को लोगो के सामने लाने का सबसे सही समय ओलिंपिक खेलों को मान रही है| ये काफी महीन किस्म के होंगे जो पॉलीयूरीथेन से बने होंगे। इसकी सबसे खास बात यह है की जिन लोगो को लैटेक्स से अलर्जी से होती है, वे इसे आसानी से प्रयोग कर पाएँगे|

भारत में 24 प्रतिशत महिलाएँ चाहती है दूसरा बच्चा, एक रिपोर्ट में हुआ खुलासा

सागामी रबड़ इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ प्रबंधक और प्रवक्ता हिरोशी यामाशिता ने बताया की केवल जापान की कम्पनियाँ ही इस समय 0.01 से 0.02 एमएम जितने पतले कंडोम को तैयार कर रही है| टोक्यो में ओलंपिक खेलों को हम एक बड़े अवसर के रूप में देख रहे है, जो दुनिया को हमारी उच्च प्रौद्योगिकी से रू-ब-रू कराएगा|

बता दें की इस समय जापान कंडोम बनाने के मामले में ब्रिटेन की ड्यूरेक्स और अमेरिका की त्रयोजन से पीछे है| जापानी कंपनी ओकामोतो इंडस्ट्रीज का नाम इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ‘एन्सेल्ल’ के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है|

पानी के बारे में 30 रोचक तथ्य

जापानी औद्योगिक संस्था कंडोम कोगयोकाई के मुताबिक सागामी ने इस बेहद पतले कंडोम को साल 2013 में ही मार्किट में उतारा था। ओकामोतो में मार्केटिंग मैनेजर तोमोनोरी हायाशी ने इस बारे में कहा, “सेक्स के चलते संक्रामक बीमारियों से कंडोम सुरक्षित रखता है। ये जितना पतले होंगे, पुरुष उतना ही इन्हें प्रयोग करेंगे। हम आशा करते है कि हमारे उत्पाद ओलिंपिक में खरे उतरें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here