Home विश्व Interesting Facts About Rhinoceros in Hindi | गेंडा के बारे में 20...

Interesting Facts About Rhinoceros in Hindi | गेंडा के बारे में 20 रोचक तथ्य

Interesting Facts About Rhinoceros in Hindi | गेंडा के बारे में 20 रोचक तथ्य, gainda ke bare me jankari: धरती पर पाए जाने वाले जानवरों में हाथी के बाद सबसे बड़ा स्तन पाई जानवर गेंडा ही है| गैंडे की कुल पांच प्रजातियाँ है, जिनमें से दो प्रजाति अफ्रीका में पाई जाती है तो दक्षिण एशिया के देशों में मिलती है| गेंडे का लगातार शिकार करने की वजह से अब गेंडे की प्रजाति लुप्त होने की कगार पर पहुँच चुकी है| आज हमे आपके साथ गेंडे से जुडी जानकारी शेयर करने जा रहे है|

गेंडा के बारे में 20 रोचक तथ्य

गेंडा के बारे में 20 रोचक तथ्य

1. गेंडे को इंग्लिश में राइनोसेरोस कहते है|

2. गेंडे की ऊंचाई छह फुट तक और लम्बाई 11 फुट तक बढ़ सकती है|

3. गेंडे का औसत वज़न 2000 से 2700 किलों तक हो सकता है| भारत में एक गेंडे का वज़न 3800 किलों मापा गया|

4. गेंडे की पांच प्रजातियाँ है जिनके नाम इस प्रकार है सफ़ेद गेंडा, काला गेंडा, भारतीय गेंडे, जावन गेंडा, सुमतान गेंडा|

5. अफ्रीका में पाए जान वाले सफ़ेद गेंडे पूरी तरह से सफ़ेद नहीं होते, इनका रंग थोड़ा भूरा होता है| काले गेंडे के मुकाबले इनका मुँह थोड़ा अधिक बड़ा होता है|

उल्लू के बारे में कुछ रोचक जानकारियाँ तथा तथ्य|

6. भारत में गेंडे असम राज्य के कांजीरंगा नेशनल पार्क में पाए जाते है| भारतीय गेंडे की दो तिहाई आबादी यही मिलती है|

7. भारत में गेंडे असम के अलावा पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, उतर प्रदेश के कुछ इलाकों में और हिमालय की निचली पहाड़ियों पर भी पाए जाते है|

8. एशिया में गेंदे भारत के अलावा पाकिस्तान, म्यांमार, नेपाल, और चीन के कुछ हिस्सों में मिलते है|

9. इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर पाए जाने वाले जावन गेंडो की प्रजाति के केवल 50 ही गेंडे बचे है| गेंडे को देखने से लगता है की उनका शरीर कई सारी प्लेटो से ढाका हुआ है लेकिन ऐसा नहीं है| असल में ये त्वचा की परत होती है|

10. गेंडो की सुमतारन प्रजाति के गेंडे इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर ही पाए जाते है|

Interesting Facts About Rhinoceros in Hindi

11. गेंडो की त्वचा काफी मोटी होती है| अगर इनकी त्वचा पतली होगी तो इन्हे सूर्य की किरणों से नुकसान पहुँच सकता है| अपनी त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए गेंडे कीचड़ मलते है| उन्हें कीचड़ में रहना पसंद है|

12. गेंडे शाकाहारी जानवर होते है| ये अपना जीवन व्यतीत घास, झाड़ियाँ, पत्ते आदि खाकर करते है|

जाने औरतों की छाती से जुड़े कुछ सेक्सी और रोचक तथ्य|

13. गेंडे की थूथन पर जो सींग पाया जाता है असल में वो सींग नहीं होता बल्कि यह हजारों मोटे और मजबूत बालों का गुच्छा होता है|

14. गेंडे का सींग जो असल में ढेरों बालो का गुच्छा होता है, अगर वह टूट जाए तो थोड़े समय के बाद फिर से उग जाता है|

15. एशिया में पाए जाने वाले गेंडे एक एक सींग होता है जबकि अफ्रीका में पाए जाने वाले गेंडे के दो सींग होते है|

16. अभी तक सबसे पड़े सींग की लम्बाई 4 फुट 9 इंच नापी गई है|

17. गेंडे 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से भाग सकते है|

18. इस जानवर के पास देखने की कुछ खास शक्ति नहीं होती, लेकिन सूंघने सुनने की काफी शक्ति पाई जाती है|

19. गेंडे के झुंड को इंग्लिश में क्रैश कहते है|

20. 50 प्रतिशत नर और 30 प्रतिशत मादा गेंडे की मौत लड़ाई की वजह से होती है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here