Home राजनीति बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस पार्टी में हुई शामिल

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस पार्टी में हुई शामिल

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस पार्टी में हुई शामिल: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों में खेले जगत से लेकर बॉलीवुड के सेलब्रिटी का शामिल होना जारी है| अब कांग्रेस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर शामिल हो गई है| उर्मिला ने कांग्रेस को ज्वाइन कर लिया है|

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस पार्टी में हुई शामिल

उर्मिला ने नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सदस्य्ता ली| कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उर्मिला के पार्टी में शामिल होने की जानकारी साँझा की है| ऐसी खबरें भी सामने आ रही है की उर्मिला मुंबई नार्थ लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ सकती है| उर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल मौजूद थे| राहुल ने पार्टी में उर्मिला का स्वागत करते हुए उन्हें बुके भी दिया|

बता दें की मुंबई में मौजूद लोकसभा की छह लोकसभा की सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डालें जाएँगे| अगर कांग्रेस पार्टी उर्मिला को मुंबई नार्थ से अपना उम्मीदवार बनाती है तो उनका मुकाबला बीजेपी पार्टी की उम्मीदवार गोपाल शेट्टी से होगी जो वर्तमान में सांसद भी है| ये सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है|

कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद उर्मिला ने कहा- लोकशाही की सबसे बड़ी चीज होती है आजादी। हम क्या करें, हम क्यो बोलें। हालांकि, आज बोलने की आजादी पर सवालिया निशान पैदा हो चुके हैं।

अभिनेत्री जया प्रदा BJP में हुई शामिल, रामपुर सीट से लड़ सकती है चुनाव

उर्मिला ने कहा कि एक कलाकार होने के नाते मुझे लगता है कि ये सबसे महत्वपूर्ण आजादी है। मुझे लगता है कि भारतवर्ष के कई नागरिकों के मन में इस वक्त कई सवाल हैं और उन सवालों के जवाब देने के लिए मैं इस फील्ड में उतरी हूं। मुझे बचपन से ही समाजिक जागरूकता की समझ दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here