Home भारत एक बार फिर यूपी हुई शर्मसार, महिला का सामूहिक दुष्कर्म कर, इलाके...

एक बार फिर यूपी हुई शर्मसार, महिला का सामूहिक दुष्कर्म कर, इलाके में निवस्त्र घुमाया

एक बार फिर यूपी हुई शर्मसार, महिला का सामूहिक दुष्कर्म कर, इलाके में निवस्त्र घुमाया: उत्तर प्रदेश हो या फिर देश का अन्य कोई राज्य महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है| अभी कुछ समय पहले ही एक रिपोर्ट जारी हुई थी जिसमे भारत को महिलाओं के प्रति सबसे असुरक्षित देश करार दिया गया था लेकिन सरकार ने इसे नकार दिया| सरकार बेशक से ऐसी रिपोर्ट्स को नकारे लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है| ऐसे में यूपी के हमीरपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है| यह घटना एक बार फिर सरकार के दावों की हक्कीकत बयां कर रही है|

एक बार फिर यूपी हुई शर्मसार, महिला का सामूहिक दुष्कर्म कर, इलाके में निवस्त्र घुमाया

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और उसके साथ मारपीट कर इलाके में नग्न घुमाने की घटना सामने आई है| आरोपी युवकों ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर जब पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी अपने परिवार को दी तो आरोपी युवकों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल कर पूरे इलाके में निवस्त्र घुमाया| जब इस घटना को अंजाम दिया गया तब महिला को बचाने के लिए कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया|

मुंबई भारी बारिश के चलते अँधेरी स्टेशन के पास पुल गिरा, 5 लोग घायल, राहत-बचाव का काम जारी

पीड़ित महिला का आरोप है की 29 जून को चार युवक ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इन्ही लोगों ने बाद में उसके साथ हैवानियत की हद पार की| पीड़ित महिला के परिवार वालो के द्वारा इस मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ 1 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई| पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया|

पीड़ित महिला के परिवारवालों का कहना है की आरोपियों ने इससे पहले महिला के भतीजे को धमकाया था जिसका एक स्थानीय लड़की के साथ प्रेम सम्बन्ध है| इस धमकी के खिलाफ ही महिला ने आवाज उठाई थी, जिसके बाद महिला के साथ इस घटना को अंजाम दिया गया| यही नहीं आरोपियों ने महिला को उसके भतीजे को जान से मारने की धमकी भी दी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here