Home भारत मुंबई भारी बारिश के चलते अँधेरी स्टेशन के पास पुल गिरा, 5...

मुंबई भारी बारिश के चलते अँधेरी स्टेशन के पास पुल गिरा, 5 लोग घायल, राहत-बचाव का काम जारी

मुंबई भारी बारिश के चलते अँधेरी स्टेशन के पास पुल गिरा, 5 लोग घायल, राहत-बचाव का काम जारी: मुंबई में भारी बारिश के चलते अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास एक पुल का हिस्सा गिरने से 5 लोगों के घायल होने की खबर है| बता दें की यह पुल रेलवे ट्रैक पर बना था जो अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट से जोड़ता है| यह पुल भारी बारिश की वजह से गिरा| पुल के गिरने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ी घटना स्थल पर पहुँच गई| फायर ब्रिगेड ने कहा की जो हिस्सा गिरा है वह खोखला था जो अंधेरी पूर्व को अंधेरी पश्चिम से जोड़ता है| अब इस हादसे के बाद राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है| इस हादसे में कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है|

मुंबई भारी बारिश के चलते अँधेरी स्टेशन के पास पुल गिरा, 5 लोग घायल, राहत-बचाव का काम जारी

पश्चिम रेलवे के पीआरओ ने जानकारी दी की रोड ओवर ब्रिज (ROB) का भाग है जो अंधेरी स्टेशन के पास साउथ एंड में विले पार्ले की तरफ ट्रैक गिरा है| वही इस हादसे के बाद मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी की पश्चिम लाइन पर ट्रैन प्रभावित है, बीएमसी और फायर ब्रिगेड के अलावा आरपीएफ कर्मी और उनके अफसर राहत बचाव के काम में लगे हुए है| इस घटना में 5 लोगों के घायल होने की खबर है| राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) टीम भी घटना स्थल पर मौजूद है|

दिल्ली बुराड़ी केस: 8 लोगों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई, ये हुए चौकाने वाले खुलासे

अंधेरी स्टेशन पर यह पुल आज सुबह करीब 7 बजकर 30 मिनट पर गिरा| हार्बर लाइन की सभी सेवाएं अंधेरी रेलवे स्टेशन और बांद्रा रेलवे स्टेशन के बीच प्रभावित है| हालांकि छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसएमटी) और बांद्रा रेलवे स्टेशन हालात सामान्य है|

एक अधिकारी ने कहा, ”सुबह करीब साढ़े सात बजे पूर्वी पश्चिम रेलवे का फुटओवर ब्रिज अंधेरी पूर्व स्टेशन की तरफ गिर गया। दमकल, मुंबई पुलिस और वार्ड स्टाफ घटनास्थल पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तेज बारिश के कारण फुटओवर ब्रिज में दरारें पड़ गई जिससे बाद में पुल ढह गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here