आगरा में पारा पहुँचा 46 डिग्री के पार, टूरिस्टों की संख्या में आई कमी, वीरान हुए बाजार: ताजमहल और अन्य ऐतिहासिक स्मारकों के देखने के लिए आगरा पहुँचने वाले पर्यटकों की संख्या में तेज गर्मी की वजह से घट रही है| बता दें की ताजनगरी आगरा में पारा 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है| यही वजह है की अब पर्यटक ताज नगरी से गायब दिख रहे है| बीते शनिवार को आगरा के अधिकांश बाजार वीरान ही नजर आए| तेज गर्मी की वजह से पर्यटक ताजनगरी का रुख करने से बच रहे है|
टूरिस्ट गाइड वेद ने मीडिया को बताया की ें दिनों पर्यटक सुबह या फिर श्याम चार बजे बाद ही ताज का दीदार कर रहे है| यहाँ पर पर्यटकों के पास रंग बिरंगे छाते नजर आ रहे है| ठन्डे पानी की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है| ओडिसा से आए एक पर्यटक संतोष कुमार ने शिकायती लहजे में कहा कि तेज धूप के कारण ताजमहल में लाल पत्थरों से बने रास्ते भट्टी की तरह तप रहे हैं, जिन पर चलना मुश्किल है। सूखी यमुना का नजारा भी पर्यटकों को भा नहीं रहा।
IPL 2018 Closing Ceremony Live Streaming
कई पर्यटकों ने ऐतिहासिक इमारतों खास तौर से आगरा के किले और फतेहपुर सीकरी निशुल्क पानी की व्यवस्था नहीं होने की शिकायत भी की| आगरा बीट्स नामक यात्रा समूह के अमित सिसोदिया ने बताया, ‘विदेशियों की उपस्थिति यहां न के बराबर है और घरेलू पर्यटकों की संख्या में भी भारी गिरावट दिखाई दे रही है। स्मारकों में जल सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं।’
गुरुग्राम: गर्भवती महिला का अस्पताल से घर जाते वक्त ऑटो ड्राइवर ने किया बलात्कार
उन्होंने कहा, ‘ताजमहल के रॉयल गेट से मुख्य ढांचे तक लंबा रास्ता है, जिस पर कोई छांव करने की कोई व्यवस्था नहीं है। कई बुजुर्ग पर्यटकों को गर्मी में यह रास्ता पार करना काफी भारी पड़ रहा है और वे पेड़ों के छांव का सहारा ले रहे हैं।’