Home सुर्खियां गुरुग्राम: गर्भवती महिला का अस्पताल से घर जाते वक्त ऑटो ड्राइवर ने...

गुरुग्राम: गर्भवती महिला का अस्पताल से घर जाते वक्त ऑटो ड्राइवर ने किया बलात्कार

गुरुग्राम: गर्भवती महिला का अस्पताल से घर जाते वक्त ऑटो ड्राइवर ने किया बलात्कारदिल्ली से लगे गुरुग्राम में एक शर्मनाक घटना सामने आई है| अस्पताल से अपने घर जा रही एक गर्भवती महिला से गैंगरेप की खबर है| यह घटना गुरुग्राम के मानेसर की बताई जा रही है| 23 वर्षीय महिला बीती 21 मई को अपना रूटीन चैक-अप करवाकर ऑटो से सवार होकर अपने घर जा रही थी| ऑटो ड्राइवर ने महिला को अकेला पाकर अपने साथियों के साथ उसका सामूहिक बलात्कार किया|

गुरुग्राम: गर्भवती महिला का अस्पताल से घर जाते वक्त ऑटो ड्राइवर ने किया बलात्कार

हरियाणा पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला 21 मई को नियमित जाँच के लिए पति के साथ साईकिल से अस्पताल पहुंची हुई थी| अस्पताल से घर पर लौटते समय महिला ने साईकिल पर जाने से परशानी होने पर अपने पति के माध्यम से ऑटो करवा लिया| पुलिस के अनुसार महिला ने घर जाने के लिए यह ऑटो किया था| ऑटो में यात्रा के दौरान ऑटो ड्राइवर ने महिला को पीने के लिए पानी दिया,जिसे पीने के बाद महिला बेहोश हो गई|

देश के पहले 14 लेन हाईवे का पीएम मोदी कल करेंगे उदघाटन

मेघना श्रीवास्‍तव ने किया सीबीएसई की 12वीं कक्षा में टॉप, 500 में से इतने अंक मिले

पुलिस के मुताबिक ऑटो ड्राइवर ने अपने अन्य दो साथियों के साथ महिला का सामूहिक बलात्कार किया| पीड़ित महिला और पति ने घटना के 4 दिनों के बाद पुलिस में केस दर्ज करवाया है| महिला की शिकायत पर मानेसर के महिला पुलिस थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने के केस दर्ज करवाया है| बता दें की पीड़ित महिला का एक बेटा भी है और महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली है| डाक्टरों ने जाँच के बाद बताया की भ्रूण की स्तिथि स्थिर बनी हुई है|

महिलाओ के खिलाफ अपराध रुकने का नाम ही नही ले रहे है| देशभर में आए दिन बलात्कार, छेड़छाड़ की घटना आए दिन सामने आ रही है| गुरुग्राम में हुई एस घटना से हरियाणा में महिला की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए है| इन घटनाओ से पता चलता की सरकार महिला की सुरक्षा के प्रति गंभीर नही है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here