Home भारत Surya Grahan 2021 – आज साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए किन...

Surya Grahan 2021 – आज साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए किन राज्यों में दिखेगा ये रिंग ऑफ फायर ?

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले है इस साल के पहले सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 2021  के बारे में, यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा और यह खगोलीय घटना तब होती है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाती है, और यह खास सूर्य ग्रहण आज यानि 10 जून 2021 को लगने वाला है।

Surya Grahan: सूर्य ग्रहण पर बरतें सावधानियां, जानिए! क्या करना चाहिए और क्या नहीं

Surya Grahan 2021 - Today's first solar eclipse of the year, know in which states this Ring of Fire will be visible? | आज साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए किन राज्यों में दिखेगा ये रिंग ऑफ फायर ?

सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 2021 

आपको बता दे की इस सूर्य ग्रहण को दुनियाभर के कई देशों से देखा जा सकेगा, जब इस सूर्य ग्रहण को देखेंगे तो आपको यह रिंग ऑफ फायर (Ring of Fire) के आकार में देखने को मिलने वाला है। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा की परछाई सूर्य को करीब 94 फीसदी हिस्से को पूरी तरह से घेर लेती है, जिसके चलते आपको सूरज हीरे की अंगूठी की तरह चमकता हुआ दिखाई देता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे रिंग ऑफ फायर (Ring of Fire) कहा जाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की आज सूर्य ग्रहण भारत में सिर्फ अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों शाम के समय देखने को मिलने वाला है।

भारत में सूर्य ग्रहण का समय

अरुणाचल प्रदेश में सूर्य ग्रहण शाम लगभग 5:52 बजे देखने को मिलने वाला है, वही बात करे लद्दाख की तो लद्दाख के उत्तरी हिस्से में सूर्य ग्रहण तकरीबन 6.15 बजे सूर्यास्त के समय देखने को मिलने वाल है।

10 जून सूर्य ग्रहण का समय देश क्षेत्र का नाम
10:41:56 UT1 ग्रीनलैंड के बाफिन बे नॉर्थवेस्टर्न कोस्ट
9:55 ओंटारियो, कनाडा में सुपीरियर झील
11:29 यूटी1 पूर्वोत्तर साइबेरिया
11:27:05 UT1 रूसी सुदूर पूर्व
5:52 – 6.15 भारत
अभी उपलब्ध नहीं है अमेरीका
अभी उपलब्ध नहीं है फिलीपींस

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here