Home ज्योतिष Surya Grahan 2019: सूर्य ग्रहण पर बरतें सावधानियां, जानिए! क्या करना चाहिए...

Surya Grahan 2019: सूर्य ग्रहण पर बरतें सावधानियां, जानिए! क्या करना चाहिए और क्या नहीं

Surya Grahan 2019: सूर्य ग्रहण पर बरतें सावधानियां, जानिए! क्या करना चाहिए और क्या नहीं इस साल का आखरी सूर्य ग्रहण कल गुरुवार 26 दिसंबर को लगने जा रहा है। दिसंबर के महीने में पद रहे इस सूर्य ग्रहण की शुरुआत 8 बजकर 4 मिनट से होगी और 10 बजकर 56 मिनट तक लगेगा। इस बार लग रहे सूर्य ग्रहण को भारत के कई शहरों में भी देखा जा सकता है। ग्रहण को लेकर भारत में कई मान्यताएं है। सूर्य ग्रहण से एक दिन पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है और सूतक के समय कई ऐसे काम का जिन्हें नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है की सूर्य ग्रहण पर कई सावधानियां बरतनी चाहिए? हम इस आर्टिकल में बता रहे है की सूर्य ग्रहण पर क्या करें और क्या ना करें?

Surya Grahan 2019: सूर्य ग्रहण पर बरतें सावधानियां, जानिए! क्या करना चाहिए और क्या नहीं
Surya Grahan 2019: सूर्य ग्रहण पर बरतें सावधानियां, जानिए! क्या करना चाहिए और क्या नहीं

Surya Grahan 2019

ऐसी मान्यता है की ग्रहण के प्रकोप से बचने के लिए ग्रहण काल में उपासना, मंत्रो का जाप कर इसके प्रकोप को कम किया जा सकता है। ग्रहण काल के समय भगवान की पूजा करना सही नहीं माना जाता है। ग्रहण के समय अपने कुल देवता। गायत्री मंत्र, गुरु मंत्र के नाम का दीपक जलाना चाहिए। तुलसी या शमी झाड़ का स्पर्श करना चाहिए। ग्रहण हटते ही खुद स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहनना चाहिए। भगवान को स्नान कराकर उनकी पूजा, आरती करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के समय क्या नहीं करना चाहिए

1. ग्रहण काल में घर से बहार ना निकले और ग्रहण दर्शन तो बिल्कुल भी ना करें। इस दिन शुभ या नया कार्य नहीं करना चाहिए।

2. ग्रहण काल में भोजन पकाना या भोजन नहीं खाना चाहिए। यदि आपने भोजन किया तो जितने अन्न के दाने खाता है, उतने वर्षों तक नरक में वास कर पड़ता है। चंद्र ग्रहण में तीन प्रहर पूर्व भोजन नहीं करना चाहिए (1 प्रहर = 3 घंटे)। बूढ़े, बालक और रोगी एक प्रहर पूर्व खा सकते हैं।

3. मान्यताओ के अनुसार गर्भवती महिला हो कुछ सब्जी काटना, कपडे सिलना या पिलना नहीं चाहिए, इससे होने वाले बच्चे के शारीरक दोष होने के संभावना होती हैं।

4. ग्रहण के समय तेल लगाना, जल पीना, केश बनाना, संभोग करना, मंजन करना, वस्त्र नीचोड़ना, ताला खोलना आदि वर्जित हैं।

Solar Eclipse 2019: भारत में कब और किस समय दिखाई देगा साल का आखरी सूर्य ग्रहण

5 . ग्रहण के दौरान सोने नहीं चाहिए ऐसे करने से व्यक्ति रोगी होता है। मालिश या उबटन लगाने से कुष्ठ रोग और स्त्री प्रसंग से अगले जन्म में सूअर की योनि मिलती है।

6. ग्रहण के दिन पत्ते, लकड़ी और फूल नहीं तोड़ना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के समय क्या करना चाहिए

1. ग्रहण समाप्त हो जाने पर स्नान करके उचित व्यक्ति को दान करने का विधान है।

2. ग्रहण के समय गुरुमंत्र, इष्टमंत्र अथवा भगवन्नाम जप अवश्य करें, न करने से मंत्र को मलिनता प्राप्त होती है।

3. ग्रहण के बाद पुराना पानी और अन्न फेक देना चाहिए। नया भोजन पकाकर खाये और ताजा पानी भरकर पिए।

Surya Grahan 2019: सूर्य ग्रहण के दौरान खाने-पीने का रखे खास ध्यान, जानिए क्या खाएं और क्या नहीं

4. सूर्य ग्रहण पूरा होने पर उसका शुद्ध बिम्ब देखकर ही भोजन करना चाहिए।

5. ग्रहण के समय गायों को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरत मंदों को वस्त्र दान देने से अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here