Home भारत सुमन राव बनीं मिस इंडिया 2019 और श्रेया ने जीता मिस इंडिया...

सुमन राव बनीं मिस इंडिया 2019 और श्रेया ने जीता मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स का खिताब

सुमन राव बनीं मिस इंडिया 2019 और श्रेया ने जीता मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स का खिताब :- मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान की सुमन राव ने मिस इंडिया 2019 का खिताब अपने नाम किया। ऐसी कार्यक्रम में बिहार की श्रेया शंकर ने मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2019 क्राउन जीता।

जबकि छत्तीसगढ़ की रहने वाली शिवानी जाधव ने ब्यूटी पेजेंट के ग्रैंड फिनाले में फेमिना मिस ग्रैंड फिनाले 2019 का ख़िताब जीता। बता दें की मिस इंडिया 2019 का ख़िताब जीतने वाली सुमन राव (20) थाईलैंड में आयोजित होने वाले मिस वर्ल्ड 2019 का भारत प्रतिनिधित्व करती हुई नजर आएगी।

सुमन राव बनीं मिस इंडिया 2019

सुमन ने कहा कि- जब आप अपने आप को किसी विशेष लक्ष्य के लिए समर्पित करते है तो आपके शरीरी की हर एक चीज जीत के लिए उस दिशा में काम करने लगती है। इस कार्यक्रम को फिल्म मेकर्स करण जौहर और एक्टर मनीष पॉल ने इस कार्यक्रम को होस्ट किया।

श्रेया ने जीता मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स का खिताब

इस कार्यक्रम में बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी, चित्रांगदा सिंह, फैशन डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक और भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री समेत कई सेलेब्रटी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में कटरीना कैफ, विक्की कौशल और मौनी रॉय जैसे कई फ़िल्मी स्टार ने परफॉर्म कर लोगों का मनोरंजन किया।

मिस इंडिया 2019 का खिताब जीतने वाली सुमन राव सीए की पढाई कर रही है। सुमन राव सामाजिक जीवन के बड़ी सक्रीय है। सुमन के सोशल मिडिया साइट इंस्टा पर 13 हजार के करीब फोल्लोवेर्स है जो सुमन के मिस इंडिया बनने पर उन्हें बधाई सन्देश भेज रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here