Home भारत भारत के श्रीधर चिल्लाल 66 साल बाद आज कटवाएंगे नाखून, गिनीज वर्ल्ड...

भारत के श्रीधर चिल्लाल 66 साल बाद आज कटवाएंगे नाखून, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है इनका नाम

भारत के श्रीधर चिल्लाल 66 साल बाद आज कटवाएंगे नाखून, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है इनका नाम: दुनिया में सबसे लंबे नाखून का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले भारत के श्रीधर चिल्लाल अब 66 साल बाद अपने नाखून को काटने जा रहे है| 66 सालो के बाद अब जाकर वे अपने नाखून काटने के लिए राजी हो गए है| अपने नाखून की बदौलत ही उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था| श्रीधर चिल्लाल के एक अंगूठे के नाखून की लंबाई 197.8 सेंटीमीटर है, जबकि सभी नाखूनों की संयुक्त लंबाई 909.6 सेंटीमीटर है।

भारत के श्रीधर चिल्लाल 66 साल बाद आज कटवाएंगे नाखून, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है इनका नाम

श्रीधर ने यह रिकॉर्ड आज से दो साल पहले यानि की साल 2016 में अपने नाम किया था| श्रीधर 82 साल के है और उन्होंने साल 1952 के बाद कभी भी अपने बाएं हाथ के नाखून नहीं काटे| लेकिन अब इतने लंबे समय के बाद वह नाखून को कटवाने के लिए तैयार हो गए है| आपको बता दें की श्रीधर का नाखून टाइम्‍स स्‍क्वायर में ‘बिलीव इट और नॉट म्यूजियम’ में काटा जाएगा| जहां पर एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है|

लंदन के मैडम तुसाद में जल्द लगेगा योग गुरु बाबा रामदेव का स्टेचू

श्रीधर चिल्लाल ने साल 2016 में अपने एक हाथ के नाखून का दुनिया के सबसे लंबे नाख़ून होने का दावा करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था| उन्हें अपने नाखून से बेहद प्यार है और उन्होंने अनुरोध किया है उनके नाखून को म्यूजियम में रखा जाए|

एक अलग ही विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले चिल्लाल भारत के पुणे के रहने वाले है| श्रीधर चिल्लाल को नाखून काटने के लिए विशेष तौर से अमेरिका से निमंत्रण मिला है| जहां एक कार्यक्रम के दौरान उनका यह नाखून काटा जाएगा| ऐसा इस घटना को यादगार बनाने के लिए किया जा रहा है|

 

बता दें की अमेरिका के समय के अनुसार यह कार्यक्रम बुधवार को होगा और भारत के समय के मुताबिक गुरुवार यानि की आज| इस संबंध में जारी एक बयान में भी कहा गया है कि चिल्‍लाल के नाखून की आधिकारिक तौर पर म्‍यूजियम में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here