Home सुर्खियां सेना की भर्ती में 5 बार फेल होने के बाद युवक ने...

सेना की भर्ती में 5 बार फेल होने के बाद युवक ने फेसबुक पर लाइव लगाई फांसी

सेना की भर्ती में 5 बार फेल होने के बाद युवक ने फेसबुक पर लाइव लगाई फांसी: यूपी के आगरा में बुधवार को एक बेहद ही हैरान और दुखी करने वाली घटना सामने आई है| एक युवक जब 5 बार प्रयास करने के बाद भी भारतीय सेना में भर्ती नहीं हो सका तो उसके खुदखुशी कर ली| इस युवक ने अपनी आत्महया को फेसबुक पर लाइव प्रसारित किया| आत्महत्या करने वाले युवक का नाम मुन्ना कुमार है जिसकी उम्र 24 साल है| मुन्ना ने बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) की पढ़ाई की हुई थी|

सेना की भर्ती में 5 बार फेल होने के बाद युवक ने फेसबुक पर लाइव लगाई फांसी

आत्महत्या करने से पहले इस युवक ने 1:09 मिनट का वीडियो फेसबुक किया जिसमें उसने अपनी खुदखुशी करने की वजह भी बताई| सबसे शर्म की बात तो यह है की इस युवक की वीडियो को तकरीबन 2,750 लोगों ने फेसबुक पर देखा पर किसी ने भी की इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी| लोगों ने युवक के परिजन को तक भी इसके बारे में सूचित नहीं किया| यह घटना कल बुधवार सुबह की है|

भारत के श्रीधर चिल्लाल 66 साल बाद आज कटवाएंगे नाखून, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है इनका नाम

युवक के घर से 6 पेज का सुसाइड नोट मिला है| इस नोट में युवक ने इंडियन आर्मी की भर्ती परीक्षा पास नहीं करने से निराश होने की बात लिखी है| उसने इस नोट में यह भी लिखा की उनसे हर बार परीक्षा में असफल होकर माता-पिता को भी निराश किया| इस मृतक युवक के परिवार वालो ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया की इसने सेना की परीक्षा पांच बार दी थी लेकिन एक बार भी वह पास नहीं कर सका|

मृतक के छोटे भाई ने विकास कुमार ने बताया की उसका भाई भगत सिंह से काफी प्रभावित था| वह भारतीय सेना में भर्ती होना चाहता था| उसने बताया की उसका भाई खुदखुशी करने से पहले बिल्कुल ठीक था, उसने डिनर भी किया था| परिवार को उसकी किसी भी हरकत से ऐसा नहीं लगा की वह आत्महत्या करने वाला है|

मृतक मुन्ना को डिप्रेस्शन से निकलने के लिए कुछ समय पहले ही किराना की दुकान शुरू की थी| अब पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच कर रही है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here