Home सुर्खियां दिल्ली बुराड़ी केस: 11 मौत, 11 पाइप के बाद अब घर के...

दिल्ली बुराड़ी केस: 11 मौत, 11 पाइप के बाद अब घर के रोशनदान में लगे मिले 11 एंगल के ग्रिल से उलझा मामला

दिल्ली बुराड़ी केस: 11 मौत, 11 पाइप के बाद अब घर के रोशनदान में लगे मिले 11 एंगल के ग्रिल से उलझा मामला: दिल्ली के बेहद ही चर्चित बुराड़ी केस में एक के  बाद एक नए खुलासे हो रहे है| एक ही घर में मृत मिले परिवार के 11 लोगों की मृत होने की गुथी दिन ब दिन उलझती ही जा रही है| दिल्ली बुराड़ी मामले में जाँच में कई चौकाने वाले खुलासे हो रहे है| पहले घर में एक ही साथ 11 लोगों की मौत और फिर घर में रजिस्टर का मिलना, जिसमे कई ऐसी बातें लिखी थी जो इन लोगों के मरने की वजह बताती है| फिर घर की दीवार पर 11 पाइप का मिलना और अब घर में गेट पर 11 एंगल की ग्रिल का मिलना|

दिल्ली बुराड़ी केस: 11 मौत, 11 पाइप के बाद अब घर के रोशनदान में लगे मिले 11 एंगल के ग्रिल से उलझा मामला

बता दें की बुराड़ी केस में अब घर के गेट पर लगे दरवाजे पर 11 एंगल की ग्रिल लगी है| इस एंगल के मिलने के बाद हर चीज में 11 अंको का योग बन रहा है| क्या 11 अंक का इस केस से कोई वास्ता है? ऐसा हम नहीं बल्कि घर में एक के बाद एक चीजे मिलना और उनका योग 11 होना बोल है| घर के 11 सदस्यों का एक साथ मृत मिलना, फिर 11 पाइप का घर की दीवार पर लगा होना और अब घर के गेट पर 11 एंगल के ग्रिल का लगा होना| हो सकता है की कही ना कही यह 11 अंको की कहानी ही इन लोगों की गुथी सुलझाएं|

दिल्ली बुराड़ी मामला: जानिए! घर की दीवार पर क्यों लगे थे 11 पाइप

इस मामले की जांच टीम को अब घर के लोहे के गेट पर लगे 11 ऐंगल का रोशनदान चौंका रहा है, ऐसा माना जा रहा है की यह महज एक इत्तेफाक हो या फिर किसी तांत्रिक क्रिया से भी जुड़ा हो सकता है।

दिल्ली बुराड़ी केस: घर से मिले रजिस्टर में लिखी मिली ये 10 बातें

मीडिया खबरों के मुताबिक 11 अंक अन्धविश्वास की ओर इशारा कर रहे है| इस केस में काले जादू का शक भी जताया जा रहा है| पुलिस टीम इस 11 अंक को ध्यान में रखकर जाँच में लगी है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here