Home भारत आदिवासी कर्ज माफी योजना 2019 | Madhya Pradesh Adivasi Karj Mafi Yojana...

आदिवासी कर्ज माफी योजना 2019 | Madhya Pradesh Adivasi Karj Mafi Yojana Registration

आदिवासी कर्ज माफी योजना 2019 | Madhya Pradesh Adivasi Karj Mafi Yojana Registration :- मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार राज्य के आदिवासियों के लिए मुख्यमंत्री कर्ज माफ़ी योजना लेकर आई है। मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने 15 अगस्त 2019 को इस योजना की घोषणा की। इस योजना से प्रदेश के आदिवासी वर्ग के कर्ज को माफ़ किया जाएगा। इस योजना की शुरुआत सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस पर की है। मध्य प्रदेश के कई सारे आदिवासियों ने साहूकारों से कर्ज लिए है जिन्हे अब इस योजना के अंतर्गत माफ़ किया जाएगा। मुख्यमंत्री आदिवासी योजना के लिए आवेदन कैसे करें? कितने रूपये तक कर्ज माफ़ किए जाएँगे। इन सभी की जानकारी इस आर्टिकल में नीचे दी जा रही है। यूपी वृद्धावस्था पेंशन योजना 2019

साहूकारों से लिए गए कर्ज पर हर किसी आदिवासी ने कुछ ना कुछ जरूर गिरवी रखा होगा जैसे घर, सोने-चांदी के जेवरात आदि और साहूकार से लिए गए कर्ज पर काफी ज्यादा ब्याज लगता है। ऐसे में इसे काफी काम आदिवासी ही चूका पाते है और बाकि सब अपनी कीमती चीजें गँवा देते है। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर मध्य प्रदेश की सरकार आदिवासी कर्ज माफ़ी योजना लेकर आई है। जिसका लाभ सूबे के आदिवासी वर्ज को मिले और उनका भला हो सके। एक परिवार एक नौकरी योजना 2019

आदिवासी कर्ज माफी योजना 2019

योजना का नाम मुख्यमंत्री आदिवासी कर्ज माफी योजना
किसके द्वारा शुरू की गयी सीएम कमल नाथ जी द्वारा
लाभार्थी राज्य के सभी आदिवासी (Tribes) वर्ग
उद्देश्य आदिवासियों को साहूकारों के कर्ज से मुक्ति
आवेदन शुरू 15 अगस्त 2019
पंजीकरण की अंतिम तिथि अभी तय नहीं
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://www.tribal.mp.gov.in/

आदिवासी कर्ज माफ़ी योजना के लाभ

इस योजना के अलावा सरकार ने आदिवासियों के लिए रूपये डेबिट कार्ड लेकर आई है। जिसके तहत आदिवासी लोग 10 हजार रूपये का कर्ज आसानी से ले सकते है। इसके लिए आपको इस डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। उत्तर प्रदेश विकलांग पेंशन योजना 2019

Madhya Pradesh Adivasi Karj Mafi Yojana Registration

बहुत सारे आदिवासी मुसीबत के समय साहूकारों से कर्ज ले लेते है। जिस के लिए उन्हें अपनी कीमती चीज गिरवी भी रखनी पड़ती है लेकिन उनके पास आमदनी का ज्यादा अच्छा साधन नहीं होने की वजह से वह कर्ज को नहीं चूका पाते। अब मध्य प्रदेश की सरकार ने उन सभी आदिवासियों की मदद करने के आगे आई है और इस योजना की शुरुआत की है। प्रधान मंत्री जन औषधि योजना 2019

साहूकार के लिए भी नियम है और इन नियम के तहत वह ही कर्ज दे सकते है। जिसके पास लाइसेंस है। अगर आदिवासियों ने उन लोगो से कर्ज लिया है जिनके पास लाइसेंस नहीं है और वह साहूकार बनकर लोगों को कर्ज दे रहे है तो जाँच के बाद उन पर कार्यवाही होगी और उनके द्वारा दिए गए कर्ज को शून्य माना जाएगा।

How To Do Registration For Mukhyamantri Adivasi Karj Mafi Yojana

आदिवासी कर्ज माफी योजना मध्य प्रदेश की मुख्य बिंदु 

  • अनुसूचित क्षेत्र में आदिवासियों द्वारा साहूकारों से लिए गए सभी कर्ज माफ होंगे |
  • 15 अगस्त 2019 को सभी कर्ज पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे |
  • जेवर, जमीन यदि गिरवी रखी है, तो वापिस की जाएगी |
  • भविष्य में कोई साहूकार अनुसूचित क्षेत्र में साहूकारी का धंधा करना चाहता है तो लायसेंस और नियमों का पालन करना होगा |
  • बगैर लायसेंस के साहूकारी का धंधा या नियमों का उल्लंघन किया तो ऐसा कर्ज नहीं चुकाया जाएगा |
  • आदिवासियों को डेबिट कार्ड दिए जाएंगे। जरूरत पडऩे पर ए.टी.एम. से निकाल सकेंगे 10 हजार रूपए |
  • हर हाट बाजार में खोले जायेंगे ए.टी.एम |
  • सभी वन ग्राम राजस्व ग्राम बनेंगे |

आदिवासी लोगों को इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा? अभी इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है। जैसे ही इस बारे में हमारे पास कोई जानकारी आती है तो हम इस आर्टिकल में अपडेट देंगे। तब तक के लिए बने हमारे साथ और अन्य किसी सरकारी योजना की जानकारी के लिए साइट के होम पेज पर विजिट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here