Home भारत Kerala Flood Live Updates: पीएम मोदी ने किया हवाई सर्वेक्षण, अब तक...

Kerala Flood Live Updates: पीएम मोदी ने किया हवाई सर्वेक्षण, अब तक 324 लोगों की मौत

Kerala Flood Live Updates: पीएम मोदी ने किया हवाई सर्वेक्षण, अब तक 324 लोगों की मौत: दक्षिण भारत के राज्य केरल में पिछले कई दिनों से बाढ़ और बारिश का कहर जारी है| केरल के कई जिले बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हो चुके है| केरल में आई बाढ़ अब विकराल रूप धारण कर रही है और जिसका असर सीधा लोगों की जान पर पड़ रहा है| केरल में आए कुदरत के इस कहर में अब तक 324 लोगों की मौत होने की खबर है| वही तकरीबन 3 लाख लोग रहत शिविर में रहने के लिए मजबूर है| बता दें की केरल के 14 में से 12 जिले रेड अलर्ट पर है| आज पीएम मोदी केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा कर, वहां के हालात का जायजा लिया है| केरल बाढ़ से जुड़ी तमाम अपडेट नीचे पढ़े-

Kerala Flood Live Updates: पीएम मोदी ने किया हवाई सर्वेक्षण, अब तक 324 लोगों की मौत

केरल बाढ़ लाइव अपडेट

Kerala Flood Live Updates:

9:56 (IST): केरल के इडुक्की में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण सड़क बंद| मलबा हटाने का काम जारी|


9:39 (IST): केरल के लोग इस परेशानी की घडी में काफी परेशानी का सामना कर रहे है| केरल में इस परेशानी से निपटने के लिए बाद ऑपरेशन की जरुरत है| जो इस समय केरल में किया जा रहा है वह काफी सराहनीय है लेकिन हमे केंद्र और अन्य राज्यों की सरकार से ज्यादा से ज्यादा मदद की आवश्यकता है| केरल इस समय काफी संकट में है- पीसी चाको, कांग्रेस


– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोच्चि में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति के बारे में बातचीत कर रहे हैं।

 

– मौसम विभाग ने कोल्लम, अलापुझा, पथानमथिट्टा, कोच्चि पलाक्कड़, कोझिकोड़, इदुक्की में शनिवार यानि की आज तेज बारिश होने संभावना जताई है|

– बाढ़ से प्रभावित चेंगन्नुर इलाके में राहत -बचाव के लिए 4 हेलीकॉप्टर भेजे गए है| डिफेंस पीआरओ ने सोशल मीडिया की अपवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है| बता दें की कल रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें लोगों से कहा गया की चमकीले कपड़े पहनकर अपनी छत पर खड़े हो जाए| डिफेंस पीआरओ ने इस मैसेज को अपवाह करार दिया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here