Home खेलकूद Asian Games 2018 Opening Ceremony Live Update: एशियाई खेलों में भारत की...

Asian Games 2018 Opening Ceremony Live Update: एशियाई खेलों में भारत की अगुवाई नीरज चोपड़ा ने की

Asian Games 2018 Opening Ceremony Live Update: एशियाई खेलों में भारत की अगुवाई नीरज चोपड़ा ने की एशियाई खेल 2018 की ओपनिंग सेरेमनी आज श्याम इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित होने वाली है| बता दें की एशियाई खेलों के 18वें संस्करण का आगाज होने जा रहा है| जो 18 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगा| इस दौरान 45 देशों के करीब 11 हजार से अधिक खिलाड़ी अलग-अलग खेल स्पर्धा में भाग लेते हुए नजर आएँगे| इस साल भारत ने एशियाई खेलों में अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा है| जिससे भारतीय दर्शकों को पदकों की बड़ी उम्मीदें है| एशियाई खेलों में भारत का नेतृत्व करने का मौका भालाफेंक खेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के साथ गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को मिला है| एशियाई खेलों का उद्धघाटन समारोह जकार्ता के गेलोरा बुंग कार्नो स्टेडियम में हो रहा है|

Asian Games 2018 Opening Ceremony Live Update: एशियाई खेलों में भारत की अगुवाई नीरज चोपड़ा ने की

एशियाई गेम्स 2018 ओपनिंग सेरेमनी लाइव अपडेट

एशियाई खेलों के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब दो शहर साँझा रूप से मेजबानी कर रहे है| इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग शहर में एशियाई खेलों की अलग-अलग स्पर्धा का आयोजन होगा| इससे पहले जकार्ता में साल 1962 में एशियाई खेलों का आयोजन हुआ था|

 

– ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारतीय महिला खिलाड़ी सूट के साथ उद्धघाटन समारोह में शिरकत करेंगी| इससे पहले भारतीय महिला खिलाड़ियो का दल साड़ी में नजर आता था| लेकिन गोल्डकोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में बदलाव के बाद महिला खिलाड़ी साड़ी और पुरुष खिलाड़ी जोधपुरी सूट से अलग ड्रेस में नजर आ रहे है|

– अल्फाबेटिकल के अनुसार सभी देशों में खिलाड़ी अपने देश के झंडे के साथ स्टेडियम में एंटर करना शुरू किया| सबसे पहले अफनिस्तान के खिलाड़ियों का दल स्टेडियम में दाखिल हुआ|

एशियाई गेम्स 2018 ओपनिंग सेरेमनी लाइव अपडेट

– फिर बहरेन और बांग्लादेश खिलड़ियो का दल स्टेडियम में आया| इसके बाद अन्य देश के खिलाड़ियों के दल आते गए| सातवें नंबर पर एशियाई खेलों के सबसे सफल देश रहे चीन ने प्रवेश किया|

एशियाई गेम्स 2018 ओपनिंग सेरेमनी लाइव अपडेट

– भारत के खिलाड़ियों का दल दसवें नंबर पर स्टेडियम में आया| भारत के दल का नेतृत्व नीरज चोपड़ा ने किया| भारत के बाद ईरान ने प्रवेश किया| ईरान के दल की अगुवाई महिला खिलाड़ी ने की|

एशियाई गेम्स 2018 ओपनिंग सेरेमनी लाइव अपडेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here