Home भारत मुंबई में भारी लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, जगह-जगह जलभराव

मुंबई में भारी लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, जगह-जगह जलभराव

मुंबई में भारी लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, जगह-जगह जलभराव: मुंबई शहर में मानसून की दस्ते के साथ ही शहर में चारो तरफ पानी ही पानी दिख रहा है| गली यो या फिर सड़के हर जगह पानी भरा हुआ है| बता दें की मुंबई में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है| लगातार बारिश के बीच बीएमसी ने निर्देश जारी कर लोगों को एहतियात बरतने को कहा है| मुंबई में बारिश से रेल और हवाई सेवाओं पर भी काफी असर देखने को मिल रहा है|

मुंबई में भारी लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, जगह-जगह जलभराव

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है की इस पूरे हफ्ते मुंबई में लगातार मूसलादार बारिश होती रहेगी| आपको बता दें की मुंबई में बारिश की वजह से तकरीबन 32 फ्लाइट्स की उपदं में देरी हुई है जबकि कुछ फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा है| मुंबई में लोकल की रफ़्तार में भी ब्रेक लग गए है| बता दें की लोकल ट्रैन 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही है|

कपिल शर्मा की सोशल मीडिया पर वापसी, गायब रहने की ये वजह बताई

मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतवानी के बाद बीएमसी भी अलर्ट हो गई है| मुंबई की नईया ना डूबे सके लिए बीएमसी ने खास इंतजाम किए है| बीएमसी की माने तो जल भराव की समस्या से बचने के लिए इस बार मेनहोल और गुटर की अच्छे से सफाई की गई है| 1400 मेनहोल की मरम्मत कर उनमें जाली लगाई गई है जबकि निचले इलाकों में पानी का भराव ना हो उसके लिए पम्प की व्यवस्था की गई है| 225 लो लाइन इलाकों में 298 वाटर पम्प लगाए गए हैं। वहीं सड़कों के गड्ढ़ों को भरा गया है और टूटी हुई सड़कों की मरम्मत भी की गई है।

मौसम विभाग ने पहले ही मुंबई समेत महाराष्ट्र के उतरी तटीय क्षेत्र में बुधवार से 12 जून तक तेज बारिश होने की सम्भावना जताई थी, जबकि दूर-दर्ज के एरिया में भरी बारिश होने की उम्मीद जताई थी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here