Home भारत डॉ.एपीजे अब्‍दुल कलाम पुण्यतिथि: भारत के मिसाइलमैन को आज पूरा देश नम...

डॉ.एपीजे अब्‍दुल कलाम पुण्यतिथि: भारत के मिसाइलमैन को आज पूरा देश नम आँखों से याद कर रहा है

डॉ.एपीजे अब्‍दुल कलाम पुण्यतिथि: भारत के मिसाइलमैन को आज पूरा देश नम आँखों से याद कर रहा है: आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की तीसरी पुण्यतिथि है। आज देश उन्हें अपनी नम आँखों से याद कर रहा है और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है| भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय डॉ.एपीजे अब्दुल को देश हमेशा याद करता रहेगा| अब्दुल कलाम जी को मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है| उनका जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा दायी है| उनके जीवन के किस्से हम सभी को हमेशा अपने जीवन में कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करते है|

डॉ.एपीजे अब्‍दुल कलाम पुण्यतिथि: भारत के मिसाइलमैन को आज पूरा देश नम आँखों से याद कर रहा है

डॉ.एपीजे अब्‍दुल कलाम पुण्यतिथि

तीन साल पहले आज ही के दिन के दिन देश के पूर्व राष्ट्रपति, स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए| उनका जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम् में 15 अक्टूबर 1931 हुआ था| कलाम साहब का जीवन हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा स्त्रोत है| गरीबी में जन्मे कलाम साहब ने कड़ी मेहनत से वो मुकाम प्राप्त किया जिसका हर एक बच्चा अपने बचपन में सपना देखा करता है|

गुरु पूर्णिमा विशेस, मैसेज, कोट्स, इमेज

पेशे से वैज्ञानिक और भारत सरकार में कई मुख्य पदों पर रहे कलाम जी एक बेहतरीन इंसान थे| वे भारत 11वें राष्ट्रपति भी बने| अब्दुल कलाम जी को उनकी सरलता के लिए जाना जाता है| उनका पूरा नाम अवुल पकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम था।

डॉ.एपीजे अब्‍दुल कलाम कही गई कुछ बातें जो जीवन को एक नई दिशा प्रदान कर सकती है|

 

  • अगर किसी देश को भ्रष्टाचार – मुक्त और सुंदर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो , मेरा दृढ़तापूर्वक  मानना है, कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य यह कर सकते हैं । पिता, माता और गुरु ।
  • जो लोग जिम्मेदार, सरल, ईमानदार एवं मेहनती होते हैं, उन्हे ईश्वर द्वारा विशेष सम्मान मिलता है। क्योंकि वे इस धरती पर उसकी श्रेष्ठ रचना हैं।
  • देना सबसे उच्च एवं श्रेष्ठ गुणं है, परन्तु उसे पूर्णता देने के लिये उसके साथ क्षमा भी होनी चाहिये।
  • कम से कम दो गरीब बच्चों को आत्मर्निभर बनाने के लिये उनकी शिक्षा में मदद करो।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here