Home मनोरंजन बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द कर सकती है निक जोनास से शादी,...

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द कर सकती है निक जोनास से शादी, फिल्म ‘भारत’ छोड़ी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द कर सकती है निक जोनास से शादी, फिल्म ‘भारत’ छोड़ी: बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ शादी के पवित्र बंधन में बांध सकती है| मीडिया न्यूज़ की मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड से आने बर्थडे पर सगाई कर ली है और अब ये प्रेमी जोड़ा अक्टूबर महीने में शादी रचाने वाला है|

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द कर सकती है निक जोनास से शादी, फिल्म 'भारत' छोड़ी

एक वेबसाइट के सूत्रों से पता चला है की निक जोनास ने न्‍यूयॉर्क के एक ज्‍वैलरी स्‍टोर से प्र‍ियंका के ल‍िए बेशकीमती र‍िंग खरीदी थी| खबरों के अनुसार जब निक जोनास स्टोर पहुँचे तो उन्होंने स्टोर बंद करवाकर शॉपिंग की थी| स्टोर में उस समय मौजूद लोगों में से एक ने बताया है की निक काफी खुश दिख रहे थे| सूत्रों की माने तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अक्टूबर महीने में शादी करने वाले है|

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री’ का ट्रेलर हुआ जारी

आपको बता दें की बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे| इस समय ये प्रेमी जोड़ा सुर्खियों में बना हुआ है और भारत आय हुआ है| पिछले दिनों बॉयफ्रेंड निक के साथ भारत लौटी प्रियंका ने निक की मुलाकात अपनी माँ मधु और परिवार के अन्य सदस्यों से करवाई थी| निक की प्रियंका के परिवार से मुलाकात के बाद ये उम्मीद जताई जा रही थी की ये दोनों अब जल्द ही शादी करने के फैसला कर सकते है|

बता दें की निक जोनास प्रियंका चोपड़ा से दस साल छोटे है| निक जहां 25 के है तो वही प्रियंका 36 साल की उम्र पर कर चुकी है| प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से शायद के लिए सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ से अलग गई है| फिल्म भारत को छोड़ने की खबर की पुष्टि फिल्म के डायरेक्टर अली अब्‍बास जफर ने की है| अली अब्‍बास जफर ने अपने ट्वीट में लिखा- प्र‍ियंका अब फिल्म ‘भारत’ का ह‍िस्‍सा नहीं हैं। हम उनके ल‍िए बहुत खुश हैं और उनके सुखद जीवन की कामना करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here