Home भारत CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो ने आज बंद...

CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो ने आज बंद किए 15 स्टेशन

CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो ने आज बंद किए 15 स्टेशन: राजधानी दिल्ली सहित देश के तमाम शहरों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। आज गुरुवार को भी दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी लोगों ने कैब के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखा है। बीते दिनों में नागरिकता कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा के मद्देनजर कई मेट्रो स्टशनों को बंद कर दिया था और अब एक बार फिर आज दिल्ली में कई जगह के मेट्रो स्टेशन को बंद रखा गया है। अगर आप एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए मेट्रो से यात्रा करते है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। घर से निकलने से पहले जान ले की दिल्ली में कौन से मेट्रो स्टेशन है जो आज बंद रहेंगे।

CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो ने आज बंद किए 15 स्टेशन
CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो ने आज बंद किए 15 स्टेशन

नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के कई इलाकों में भी प्रदर्शन हो रहा है जो बीते कई दिनों से जारी है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिरका, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान और खान मार्केट मेट्रो स्टेशन को बंद करने के फैसला लिया है।

इन सभी मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकासी दोनों ही बंद कर दी गई है। केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर भी प्रवेश और निकास बंद कर दिया गया है, हालांकि इंटरचेंज स्टेशन होने की वजह से लोग यहां से ट्रेन बदल सकेंगे.

नागरिकता संशोधन बिल क्या है? CAB के फायदे और नुकसान, CAA विरोध का कारण

गुरुवार यानि आज दिल्ली सही देश के 11 बड़े शहरों में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली पलिस ने कानून व्यवस्था और ट्रैफिक का हवाला देते हुए राजधानी में किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर लाल किला इलाके में धारा 144 लगा दी है। इस बीच यह भी खबर है की कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here