Home भारत दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंड से नहीं मिलेगी जल्द राहत, बारिश होने...

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंड से नहीं मिलेगी जल्द राहत, बारिश होने की संभावना

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंड से नहीं मिलेगी जल्द राहत, बारिश होने की संभावना: राजधानी दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हड़कपा देने वाली ठंड पड़ रही है। दिल्ली में अधिकतम तापमान ने पिछले 22 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली के इतिहास में 27 सालों के अंदर ऐसा दूसरी बार हुआ है जब तापमान इतना कम हुआ है। दिल्ली के लोगों को सूरज की किरणों का इंतजार है जो आने वाले कुछ दिनों तक दिखने के आसार कम ही है।

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंड से नहीं मिलेगी जल्द राहत, बारिश होने की संभावना
दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंड से नहीं मिलेगी जल्द राहत, बारिश होने की संभावना

दिल्ली में ठंड से हालात काफी खराब है। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 10 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी 10.4 डिग्री बना रहा जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर महज 2.2 डिग्री रहा। लोगों की ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल फिलहाल में राजधानी का तापमान कई पहाड़ी इलाकों से भी कम हो गया है।

दिल्ली में नजफगढ़ दिन के समय सबसे ठंडा बना रहा। यहां का अधिकतम तापमान महज 11.1 डिग्री रहा। इसके अलावा जफरपुर और मंगेशपुर का तापमान 11.6 डिग्री, पूसा का तापमान 11.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले 28 दिसंबर 1997 को राजधानी का तापमान 11.3 डिग्री रहा था, जो सबसे कम है। 1992 से अब तक यह दूसरा मौका है, जब दिसंबर में राजधानी का तापमान इतना नीचे गिरा है।

मौसम विभाग के डेप्युटी डायरेक्टर जनरल डॉ . कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, इस समय वेस्टर्न हिमालय के क्षेत्र से बर्फीली हवाएं दिल्ली पहुंच रही हैं। साथ ही घने काले निचले बादलों की वजह से धूप धरती तक नहीं पहुंच पा रही है। इसकी वजह से इस तरह की स्थिति बनी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को दिल्ली में बारिश भी हो सकती है।

देश के अगले थल सेना प्रमुख होंगे मनोज मुकुंद नरवाने, जानिए इनसे जुड़ी कुछ खास बातें

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार यानि आज भी दिल्ली वालों को ठंड से निजात नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 14 डिग्री तक रह सकता है। आने वाले दिनों में ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। गुरुवार को तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिल्ली म 20 और 21 तारीख के दरमियान बारिश होने की भी संभावना है। दोनों दिन अधिकतम तापमान 18 डिग्री बना रहेगा। 22 और 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है और मध्यम स्थिति का कोहरा देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here