Home भारत दिल्ली के बाद अब रांची में एक ही परिवार के 7 लोग...

दिल्ली के बाद अब रांची में एक ही परिवार के 7 लोग मृत मिले

दिल्ली के बाद अब रांची में एक ही परिवार के 7 लोग मृत मिले: देश की राजधानी में कुछ महीने पहले हुई 11 लोगों के एक साथ सुसाइड करने की गुथी सुलझी भी नहीं थी की अब झारखंड की राजधानी रांची में में एक ही परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या करने की घटना सामने आई है| इस घटना के समाने आने के बाद आस-पास रहने वाले लोग सकते में आ गए है| रांची पुलिस इस मामले की जाँच में जुटी है| फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी घटना वाली जगह पर पहुँचकर मामले की तहकीकात कर रही है|

दिल्ली के बाद अब रांची में एक ही परिवार के 7 लोग मृत मिले

घर में मिले इन 7 लोगों में से एक का शव पंखे से लटका मिला तो वही परिवार के बाकि सदस्यों के शव पलंग पर मिले| इस घटना के बारे में तब पता चला जब सुबह वैन वाला बच्चे को स्कूल के लिए घर लेने पहुंचा| वैन वाले के दवा घर की बैल बजाने के बाद भी घर में से कोई बाहर नहीं आया ता ो मकान मालिक का बच्चा घर में गया, घर में पहुंचने के बाद जो दृश्य उसने देखा वो हैरान करने वाला था| बच्चे ने तुरंत इसकी जानकारी अपने परिवारवालों को दी| जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुँची|

यूपी के ग्रेटर नोएडा में मंदिर में पूजा करने गई महिला से पुजारी ने किया बलात्कार

पुलिस के मुताबिक परिवार कर्ज में डूबा हुआ था| मृत लोगों में 2 बच्चे भी है जिनकी उम्र 6 साल है से कम बताई जा रही है| पुलिस के अनुसार पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पुलिस हत्या होने की बात को नहीं नकार रही है| पुलिस ने इस केस की प्राथमिक जाँच शुरू कर दी है|

पड़ोसियों के मुताबिक मृत परिवार यहाँ पर किराए पर रहता था| इलाके में किसी के साथ विवाद होने से पड़ोसियों ने नकारा है| ईएसएस पहले दिल्ली के बुराड़ी में 1 जुलाई को एक ही परिवार के 11 लोगों के घर में मृत पाए गए थे| इस घटना के बाद पूरा देश हैरान परेशान रह गया था| दिल्ली के भाटिया परिवार की मौत की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है| इस मामले में जाँच टीम तंत्र मंत्र की आशंका भी जताई जा रही है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here