Home सुर्खियां यूपी: घर से नाबालिक लड़की को अगवा कर, खेत में किया गैंगरैप

यूपी: घर से नाबालिक लड़की को अगवा कर, खेत में किया गैंगरैप

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के लिलोन गांव में घर से 14 वर्षीय लड़की को अगवा कर दोनों लोगों ने किया रैप| सर्किल अधिकारी अशोक कुमार ने पीड़ित लड़की के पिता के द्वारा रजिस्टर करवाई गई, एफ़आईआर के आधार पर यह जानकारी दी| पीड़ित लड़की के पिता ने बताया की उनकी लड़की को घर से अगवा किया गया और पास के खेतो में ले जाया गया| यह घटना सोमवार की है| जाँच अधिकारियों ने बताया की लड़की के साथ कथित तौर पर दो आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया| यही नहीं लड़की को इस बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी|

यूपी: घर से नाबालिक लड़की को अगवा कर, खेत में किया गैंगरैप

पीड़ित लकड़ी को इलाज के लिए भेजा गया है| पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के संबंधित धाराओं और यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा कानून (पोक्सो) के तहत इस घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है| पुलिस ने एक अन्य मामले की भी जानकारी दी की सोमवार को शामली जिले के थानाभवन शहर में अपने घर में बाहर खेल रही 6 साल की मासूम को एक व्यक्ति ने अपनी हवस का शिकार बनाया|

स्टेशन हाउस अफसर के अनुसार नरेश सिंह ने बताया की पुलिस इस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है| पीड़ित लड़की को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है| यह घटना कोतवाली इलाके के एक गांव की बताई जा रही है| बताया तो यह जा रहा है की पीड़ित लड़की से आरोपी ने बच्ची को काफी बार अपनी हवस का शिकार बनाया| इस घटना के तीन महीने बाद जब बच्ची की तबियत ज्यादा खराब हुई तब उसे गांव के एक डॉक्टर के पास ले जाया गया| तबियत में सुधर ना होने के कारण जिला अस्पताल के भर्ती करवाया गया|

ये भी पढ़े- जम्मू कश्मीर: सेना के कैंप पर आतंकी हमला, 3-4 आतंकियों के छुपे होने की खबर

दहेज़ ना लाने पर, पति और उसके जीजा ने मिलकर दुल्हन की किडनी बेचीं, दोनों गिरफ्तार

भारतीय मूल की इंदिरा नूई बनेगी ICC की पहली महिला डायरेक्‍टर

कोतवाली प्रभारी अशोक पाल सिंह ने मंगलवार को जानकारी दी की जिला हॉस्पिटल में जाँच के बाद पता चला की बच्ची के गुप्तांग में गंभीर चोट और संक्रमण पाए गए है| बच्ची से इस बारे में पूछने पर पता चला की आरोपी विपिन वर्मा ने करीब तीन महीने पहले बच्ची को एक बैग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया| इसके बाद में उसने बच्ची को अपनी हवस का कई बार शिकार बनाया और उसे इस बारे में किसी को ना बताने की धमकी भी दी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here