Home सुर्खियां जम्मू कश्मीर: सेना के कैंप पर आतंकी हमला, 3-4 आतंकियों के छुपे...

जम्मू कश्मीर: सेना के कैंप पर आतंकी हमला, 3-4 आतंकियों के छुपे होने की खबर

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया| इस बार आतंकियों ने जम्मू-पठानकोट हाईवे पर स्तिथ सुंजवां आर्मी कैंप अपना शिकार बनाया| सुबह तकरीबन 5 बजे यह आतंकी हमला हुआ, जिसमे एक जेसीओ तथा एक जवान के शहीद ही खबर है| वही सात लोगो के घायल होने की भी खबर है| इन घायलों में सेना का एक मेजर, दो जेसीओ, दो महिलाएं और दो बच्चों के घायल होने खबर है| आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन को सुंजुवां हमले की जानकारी दी|

जम्मू कश्मीर: सेना के कैंप पर आतंकी हमला, 3-4 आतंकियों के छुपे होने की खबर

हमले की खबर सुनते ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर के डीजीपी से बात की| डीजीपी एसपी वैद्य ने सेना पर हुए इस हमले की पूरी जानकारी गृह मंत्री को दी| इस हमले पर गृह मंत्रालय नजर बनाए हुए है| वही सेना ने आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है| मीडिया की खबर के अनुसार तीन से चार आतंकी कैंप की जाली काटकर इस रिहायशी इलाके में घुसे| आतंकियों ने इलाके में घुसते ही गोली बारी शुरू कर दी| आतंकियों की गोलीबारी का सुरक्षा बालों ने मुहतोड़ जवाब दिया| अभी तक आतंकियों को न्यूट्रलाइज किए जाने की कोई खबर नहीं है| मिली ताजा जानकारी के अनुसार सभी आतंकी आर्मी कैंप के रिहायशी इलाके में छुपे हुए है|

 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी एसडी सिंह जामवाल ने न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी की आर्मी कैम्प में सुबह करीब 4.55 बजे कुछ हलचल देखी गई| इसके कुछ देर बाद ही आतंकियों ने गार्ड्स के बंकर पर फायरिंग करना शुरू कर दी| उन्होंने बताया की आतंकी आर्मी कैम्प में फैमली क्वार्टर की ओर छुपे है| फिलहाल आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन जारी है| यह कितने आतंकियों का गुट है, इस पर अभी साफ तौर से नहीं कहा जा सकता| अंदाजा लगाया जा रहा है की यह 3-4 आतंकियों का समूह हो सकता है|

ये भी पढ़े- दहेज़ ना लाने पर, पति और उसके जीजा ने मिलकर दुल्हन की किडनी बेचीं, दोनों गिरफ्तार

भारतीय मूल की इंदिरा नूई बनेगी ICC की पहली महिला डायरेक्‍टर

बीते साल के आखरी दिन 31 दिसंबर 2017 को आतंकियों ने पुलवामा में स्तिथ सीआरपीएफ कैंप को आतंकियों ने निशाना बनाया था| जैश में 2 आतंकियों ने अवंतिपुरा के लीथपोरा में हमला किया था| इस हमले में 5 जवान शहीद हुए थे, जब की काफी घंटो हुई गोलीबारी में सुरक्षा कर्मियों ने 2 आतंकियों को मर गिराया था|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here