Home सुर्खियां दिल्ली बुराड़ी केस: घर से मिले रजिस्टर में लिखी मिली ये 10...

दिल्ली बुराड़ी केस: घर से मिले रजिस्टर में लिखी मिली ये 10 बातें

दिल्ली बुराड़ी केस: घर से मिले रजिस्टर में लिखी मिली ये 10 बातें: देश की राजधानी दिल्ली में बुराड़ी में एक ही परिवार की 11 लोगों ही हत्या या फिर आत्महत्या की घटना के बाद पूरे देश में लोग हैरान परेशान है| सभी लोग इस इस केस के बारे सुनने के बाद से बड़े ही भोचके है| घर में मृत मिले एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत के बाद पुलिस की जाँच में घर से एक रजिस्टर मिला है| इस रजिस्टर में जो लिखा है उसे पढ़कर कोई भी हैरान सकता है| जो बाते रजिस्टर में लिखी है उस से तो इन मौत का इशारा अन्धविश्वास की ओर कर रहा है|

दिल्ली बुराड़ी केस: घर से मिले रजिस्टर में लिखी मिली ये 10 बातें

हो सकता है की परिवार का यह अन्धविश्वाश परिवार की मौत का कारण हो| दिल्ली पुलिस इस केस की जाँच सभी चीजों को ध्यान में रखकर कर रही है| चलिए आपको बताते है की क्या लिखा है की इस रजिस्टर में| इस रजिस्टर में परिवार के हर सदस्य की मौत और उसके समय के बारे में और कैसे मोक्ष की प्राप्ति होगी यह सब लिखा हुआ है| यही नहीं इस रजिस्टर में यह भी लिखा है की परिवार का कौन-सा सदस्य किस जगह पर लटकेगा| अब इस रजिस्टर में लिखी बातों ने पूरे केस को एक नया मोड़ दे दिया है|

दिल्ली बुराड़ी केस: 8 लोगों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई, ये हुए चौकाने वाले खुलासे

घर से मिले रजिस्टर यह चीजें लिखी हुई मिली है

1- मौत के लिए गुरुवार या शनिवार के दिन का चयन करना। (शनिवार को ही परिवार की मौत हुई)
2- प्रभु का दर्शन करने के लिए पहले हवन करना है (जिसके कुछ सबूत भी मिले हैं।)
3- सभी लोग आंखों पर इस तरह से पट्टियां बांधेंगे कि सिर्फ शून्य दिखे। इसके लिए रस्सी, साड़ी या दुपट्टा का इस्तेमाल करना है।
4- मरने से पहले सात दिन तक पूजा करनी है जिसका सख्ती से पालन करना है। किसी तरह का व्यवधान पैदा नहीं होना चाहिए।
5- प्रभु के दर्शन करने के लिए सभी मोबाइल एक साथ रखकर स्विच ऑफ या साइलेंट मोड पर रखना है। (सभी मोबाइल एक अलमारी में रखे हुए थे।)
6- शोर शराबे से बचने के लिए डिम लाइट का प्रयोग करना।

दिल्ली बुराड़ी मामला: जानिए! घर की दीवार पर क्यों लगे थे 11 पाइप

7- यदि हाथों को बांधने वाली पट्टियां ज्यादा हो जाएं तो उनसे आंखों को बांध लें।
8- यह कार्य रात 12 से 1 बजे के बीच होना चाहिए और इससे पहले हवन/पूजा संपन्न हो जानी चाहिए।
9- हर किसी की एक जैसी सोच होनी चाहिए, अगर ऐसा होता है तो आपको बेहतर परिणाम मिलेगा।
10- ऐसा करते समय आपको कानों में रूई डालनी है ताकि कोई एक दूसरे की आवाज ना सुन सके।

दिल्ली बुराड़ी केस: 11 मौत, 11 पाइप के बाद अब घर के रोशनदान में लगे मिले 11 एंगल के ग्रिल से उलझा मामला

घर में इस रजिस्टर के मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे है| क्या यह सच में परिवार के किसी सदस्य ने लिखा है? या फिर इस केस को अन्धविश्वास का मोड़ देकर कोई अपने आप को बचा रहा है| दिल्ली बुराड़ी केस में जैसे-जैसे जाँच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे कई राज सामने आ रहे है| ऐसे में अभी इस मामले में पूरी तरह से कुछ नहीं कहा जा सकता है| हो सकता है की किसी ने केस को उलझाने के लिए इस रजिस्टर में ऐसा लिखा हो?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here