Home सुर्खियां दिल्ली बुराड़ी मामला: जानिए! घर की दीवार पर क्यों लगे थे 11...

दिल्ली बुराड़ी मामला: जानिए! घर की दीवार पर क्यों लगे थे 11 पाइप

दिल्ली बुराड़ी मामला: जानिए! घर की दीवार पर क्यों लगे थे 11 पाइप: दिल्ली के बुराड़ी से रविवार को जब घर में एक ही परिवार के 11 लोगों के मृत होने की खबर सामने आई तो पुलिस हो या फिर आम लोग सभी हैरान हो गए| पुलिस की जाँच में कई बातें सामने आ रही है| पहले रजिस्टर का मिलना और अब घर की दीवार पर 11 पाइप का लगा होना| घर में इतने पाइप का लगा होना कई सवालों को खड़ा कर रहा है| क्योंकि आमतौर पर घर में इतने पाइपों इस्तेमाल ही नहीं होता है|

दिल्ली बुराड़ी मामला: जानिए! घर की दीवार पर क्यों लगे थे 11 पाइप

घर की दीवार में लगे 11 पाइप तंत्र-मंत्र या अध्यात्म की ओर इशारा कर रहे है| एक मीडिया न्यूज़ ने निर्माण कार्य के ठेकेदार से बात की है| जिससे यह पता चला है की घर में करीब 3 महीने से निर्माण कार्य चल रहा था| घर का कोई नक्शा भी नहीं बनवाया गया था| इस घर का निर्माण कार्य ललित के मुताबिक किया जा रहा था|

दिल्ली बुराड़ी केस: 8 लोगों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई, ये हुए चौकाने वाले खुलासे

ठेकेदार ने बताया की जब वह किसी कमरे या फिर किसी फलाना जगह में कुछ ऐसे वैसे काम करने के लिए बोलते तो ललित कहता था की मैं घर से सलाह करके तुम्हे एक-दो दिन में बताता हूँ| ठेकेदार की बातो से ऐसा लगता है की ललित घर के हर छोटे-बड़े काम के लिए परिवार के सदस्यों से सलाह मशविरा करता था|

दिल्ली बुराड़ी केस: घर से मिले रजिस्टर में लिखी मिली ये 10 बातें

घर की दीवार पर जो 11 पाइप लगे है वह ललित के कहने पर ही लगाएं गए है| ठेकेदार ने ललित को इतने पाइप लगाने के लिए मना किया था, लेकिन ललित ने कहा की तुमसे जितना कहा जाता है तुम उतना करो बस| ललित ने पाइप को लगाने की वजह घर में हवा आने की बात कही| जिस पर ठेकेदार ने कहा की इससे अच्छा है की आप खिड़की लगवा लो| लेकिन ललित इस बात से राजी नहीं हुआ और 11 पाइप लगवा कर ही माना जो किसी अन्य के घर में खुलते है|

दिल्ली बुराड़ी केस: 11 मौत, 11 पाइप के बाद अब घर के रोशनदान में लगे मिले 11 एंगल के ग्रिल से उलझा मामला

सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तो यह है की एक ही परिवार के 11 लोगों मृत मिले है| जिससे पूरे इलाके में और दिल्ली और अन्य जगहों पर सनसनी मची हुई है| अभी ललित को ठेकेदार का 1 लाख रुपया भी देना बाकि था|

इस केस की अबतक की जाँच में यह समाने आया है की ललित ही वह व्यक्ति था जो सबसे ज्यादा अध्यात्म से जुड़ा हुआ था| घर में 10 लोग लटके हुए मिले है जिसमें केवल ललित और उसकी पत्नी के हाथ ही खुले पाए गए और बाकि सदस्यों के हाथ बंधे मिले है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here