Home ज्योतिष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2023 | आजमाएं ये 10 उपाय, जल्द ही होगी हर...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2023 | आजमाएं ये 10 उपाय, जल्द ही होगी हर मनोकामना पूरी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2023: आजमाएं ये 10 उपाय, जल्द ही होगी हर मनोकामना पूरी :- हर साल की तरह इस साल भी लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार 06 या फिर 07 अगस्त को देशभर में हिन्दुओ के द्वारा मनाया जाएगा। जन्माष्टमी का त्यौहार भगवान श्री कृष्णा के जन्मोत्सव के रूप में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। देश बल्कि विदेशों में भी कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है की कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को खुश करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। आज हम आपके लियर जन्माष्टमी के अचूक उपाय लेकर आए। जिनकी मदद से आप भगवान कृष्ण को जन्माष्टमी पर खुश कर करके दुआएं मांग सकते है। कृष्ण जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त, व्रत कथा, पूजा विधि, महत्व

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2023: आजमाएं ये 10 उपाय,

चांदी की बांसुरीइस दिन चांदी की बांसुरी को लाकर कान्हा को चढ़ाएं। बाद में पूजन संपन्न होने के बाद इसे अपने पर्स में हिफाजत से रखें।
माखन-मिश्री : जन्माष्टमी के दिन माखन और मिश्री का भोग लगाकर 1 साल से छोटे बच्चों को अपनी अंगुली से चटाएं।
झूला : इस दिन सुंदर सुसज्जित झूला लाकर उसमें कान्हा जी बिठाएं।

राखी : कान्हा जी और बलराम जी को राखी बांधें। कृष्ण जन्माष्टमी 2023 विशेस, मैसेज

 

Shree Krishna Janmashtami 2023 Upay

तुलसी : कान्हा पूजन में तुलसी का प्रयोग जरूर करें।

शंख : जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के नंदलाल स्वरूप का शंख में दूध डालकर अभिषेक करें।
फल व अनाज : कृष्ण जन्माष्टमी के दिन धार्मिक स्थल पर जाकर फल और अनाज दान करें।
गाय-बछड़ा : इस दिन गाय-बछड़े की नन्ही प्रतिमा लाने से भी धन और संतान संबंधी चिंताएं दूर होती हैं।
मोर पंख: मोर पंख श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है। अत: जन्माष्टमी पूजन में इसे जरूर चढ़ाएं।
पारिजात : हारसिंगार, पारिजात या शैफाली के फूल श्रीकृष्ण को बहुत पसंद है। अपनी पूजन में इनका प्रयोग करें।

Janmashtami 2023 Pooja Vidhi

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन ऊपर दिए गए उपाय करने से आपके रुके हुए या बिगड़े हुए काम बन सकते है। पूरी श्रद्धा के साथ इन अचूक उपाय को करने से आपको सभी मनकामनाएं पूर्ण हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here