Home विश्व दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का 117 साल की उम्र में निधन

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का 117 साल की उम्र में निधन

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का 117 साल की उम्र में निधन: दुनिया के सबसे अधिक उम्र वाले शख्स का निधन हो गया है| नबी तजीमा ने शनिवार 21 अप्रैल को 117 साल मि उम्र के आखरी साँस ली| वे साउथ जापान की रहने वाली थी, उन्हें जनवरी माह में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था| बता दें की तमीजा का जन्म 4 अगस्त 1900 में हुआ था| तमीजा के 7 बेटे और 2 बेटियाँ है| 9वीं सदी में जन्मीं तजीमा के कथित तौर पर ( ग्रेट ग्रेट ग्रेट ग्रैंड चिल्ड्रन सहित ) 160 से अधिक वंशज थे। उनका शहर किकाई जापान के चार मुख्य द्वीपों के दक्षिणी भाग क्यूशू पर कागोशिमा प्रांत में स्थित है। तमीजा जापान के किकाई गांव की रहने वाली है जिसकी आबादी 7 हजार है| उनके देहांत के बाद उनका एक वीडियो जापानी टेलीविजन पर इस समय दिखाया जा रहा है जिसमें वे वाद् यंत्रों पर हाथ फेरती हुई दिख रही है|

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का 117 साल की उम्र में निधन

जमैका की रहने वाली वायोलेट ब्राउन के निधन के बाद तजीमा को सबसे बुजुर्ग शख्स का स्थान मिला था| सबसे खास बात है की उनका निधन भी 117 साल की उम्र में ही हुआ था| ब्राउन का निधन सितम्बर के महीने में हुआ था। यूएस की एक रिसर्च टीम ‘गेरोनोलॉजी रिसर्च ग्रुप’ ने अब दावा किया है कि जापानी की ही एक दूसरी महिला चियो मियाको अब दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला बन गई हैं। एक हफ्ते के बाद मियाको की उम्र 117 साल हो जाएगी। मियाको साउथ टोकिया की रहने वाली हैं।

विश्व पृथ्वी दिवस 2018 निबंध, कविता, स्लोगन, पोस्टर

सबसे ज्यादा उम्र की महिला होने का रिकॉर्ड मोसाजो नोनाका के नाम दर्ज है वही इनका नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है| गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रबंधन अब ये दर्जा तमीजा को देने की तैयारी में है| कुछ समय पहले ही जापान के उत्तरी प्रांत होक्काइडो के निवासी 112 साल के मसाजो नोनका को विश्व के सबसे बुजुर्ग जीवित पुरुष का खिताब मिला था| उनका जन्म 1905 में हुआ था| वे तमिजा से पांच साल छोटे है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here