Home मनोरंजन भोजपुरी फिल्म अवार्ड 21 जुलाई से मलेशिया में होगा आयोजित

भोजपुरी फिल्म अवार्ड 21 जुलाई से मलेशिया में होगा आयोजित

भोजपुरी फिल्म अवार्ड 21 जुलाई से मलेशिया में होगा आयोजित: भोजपुरी सिनेमा का एकमात्र इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड (आईबीएफ) इस साल मलेशिया में 21 जुलई से होने जा रहा है| याशी फिल्म्स के अभय सिन्हा ने भोजपुरी अवॉर्ड (आईबीएफ) के मलेशिया में आयोजित होने वाले की जानकारी दी| इस अवार्ड शो में भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी, हिन्दी फिल्मों के सुनील शेट्टी, भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन, दिनेशलाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, खेसारीलाल यादव, विनय आनंद, कृष्णा अभिषेक, अरविन्द अकेला कल्लू, रितेश पांडे, मधु शर्मा, मोनालिसा, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह, पायल रोहतगी, शिविका दिवान, श्यामली, शुभी शर्मा, राकेश मिश्रा और राजीव मिश्रा सहित अन्य लोग मुख्य रूप से हिस्सा लेंगे|

भोजपुरी फिल्म अवार्ड 21 जुलाई से मलेशिया में होगा आयोजित

भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2018

इस समारोहों में भोजपुरी सिनेमा में योगदान देने वाली कुछ विशिष्ठ अतिथियों का सम्मान भी किया जाएगा| साथ ही सवेश्रेष्ठ फिल्मों और कलाकारों तथा टेक्निशियनों का सम्मान अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा| इस समारोह में मलेशिया सरकार के और भारत के कुछ अतिविशिष्ट मेहमान भी शामिल होंगे|

Beyond The Clouds Box Office Collection

अभय सिन्हा ने भोजपुरी फिल्मों और गानों फैली अश्लीलता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की भोजपुरी में काफी अच्छी फिल्में से बनती है| इस समारोहों के माध्यम से ये बताया जाएगा की भोजपुरी में कितनी अच्छी फिल्में भी बनती है| भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता को खत्म करने के लिहाज से इस समारोह में कई बड़े कलाकारों को भी बुलाया गया है| इस अवार्ड शो में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का अच्छा स्वरूप दिखाया जाएगा|

‘अक्टूबर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

याशी फिल्म्स के अभय सिन्हा ने ही विदेशी जमीन पर भोजपुरी फिल्म अवार्ड शो के आयोजन की शुरुआत की थी और भोजपुरी कलाकारों को सम्मान दिलाया| पहला अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह (आईबीएफ) मारिशस में आयोजित किया गया था|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here