Home विश्व हर साल प्लम्बर के काम से कमाता है 2 करोड़ रूपये यह...

हर साल प्लम्बर के काम से कमाता है 2 करोड़ रूपये यह शख्स, करता है 58 घंटे काम

लन्दन का एक प्लम्बर अपने काम से हर साल एक अच्छी खासी कमाई करता है| इस व्यक्ति का नाम स्टीफन फ्राई है जो हर साल प्लम्बर के काम से तकरीबन 2 करोड़ रूपये की कमाई करता है| यह व्यक्ति वीकेंड पर मालदीव के समुद्री किनारों पर छुटियाँ मनाता है| कैनरी आईलैंड में घुमता है और लंदन के पॉश इलाके रहता है| स्टीफन फ्राई 34 वर्ष के है, जब वह अपने काम में बिजी होते है तो उन्हें कुछ और दिखाई ही नहीं देता, यही वजह है की वह काफी बार 58 घंटे तक काम करता चले जाता है|

हर साल प्लम्बर के काम से कमाता है 2 करोड़ रूपये यह शख्स, करता है 58 घंटे काम

हाँ लेकिन यह व्यक्ति वीकेंड पर काम नहीं करता| बता दें की स्टीफन ने 17 साल की उम्र में प्लम्बर का काम करना शुरू किया था| जब वह अपने इतने लम्बे समय तक काम करने के बारे में सोचते है तो वह खुशी से नाच उठते है| स्टीफन के पिता पेशे से बिल्डर का काम करते है| स्टीफन अपने काम के बारे में बताते है की अकसर लोग अपने लम्बे काम बाद थक जाते है लेकिन मैं अपनी कंपनी पिमिलिको का सबसे ज्यादा कमाने वाल प्लंबर हूं| हाँ मैं भी काफी थका महसूस करता हूँ| स्टीफन फ्राई कहते है के कई बार वह काम के दौरान ही नींद की झपकी ले लेते है| अपने आप को तरोताज़ा रखने के लिए कॉफी और रेड बुल एनर्जी ड्रिंक की मदद भी ले लेते है|

ब्रिटेन के अख़बार डेली मेल की खबर के अनुसार जब स्टीफन 17 साल के थे तो वह एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे थे| इसी दौरान पास ही के जॉब सेंटर से एक उन्हें पता चला की एप्रेटिसशिप की जॉब है| स्टीफन फ्राई इसके लिए राजी हो गए| आज 17 साल बाद वह अपने उस दिन लिए फैसलों से खुश है| 4 महीने की ट्रेनिंग के बाद उन्हें 100 पाउंड हर हफ्ते के हिसाब से मिलने लगे| लेकिन जब वह 20 वर्ष के हुए तो उन्होंने अपनी खुद की कंपनी खोल ली|

हर साल प्लम्बर के काम से कमाता है 2 करोड़ रूपये यह शख्स, करता है 58 घंटे काम

लेकिन उनकी किस्मत तो तब चमकी जब वह पिमिलिको प्लंबर्स नाम की कंपनी के साथ मिल कर काम करने लगे| इस कंपनी के साथ जुड़ने के बाद उनकी किस्मत खुल गई| एक औसत ब्रिटिश के मुकाबले स्टीफन पाँच गुना अधिक की कमाई करते है|

स्टीफन कहते है की वह अपने काम से बहुत प्यार करते है| उनके लिए हर दिन अलग, मजेदार और रोमांच से भरा हुआ होता है| वह बताते है की काम के वक्त जब वह उन घरों में जाते है जहाँ पर टप-टप करके छत पर से पानी आ रहा हो और आप उस से उस घर में रहने वालों को राहत दिलाए| यह एक बेहद ही सुकून भरा एहसास होता है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here