Home शिक्षा CSBC Bihar Police Result 2017: कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम हुए जारी

CSBC Bihar Police Result 2017: कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम हुए जारी

CSBC, Bihar Police Constable Result 2017: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2017 का परिणाम सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी कर सकता है| बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम जारी करने की कोई तारीख की घोषणा नहीं हुई है| ना ही अभी तक इस सम्बन्ध में कोई नोटिफिकेशन जारी हुआ है| टाइम्स नाउ की खबरों के अनुसार बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम 2017 कुछ ही समय में जारी किए जा सकते है|

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम 2017, कल हो सकते है जारी|

बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम रिजल्ट 2017

रिपोर्ट के अनुसार बिहार पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2017 दिसंबर महीने के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे| उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की समय समय पर सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) की ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुँच कर ताजा नोटिफिकेशन को चेक करते रहे| बता दें की बिहार पुलिस में 9900 खाली पड़े पद पर 15 और 22 अक्‍टूबर अलग अलग एग्जाम सेंटर पर परीक्षा का आयोजन करवाया गया था| बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की अधिसूचना जुलाई महीने में जारी हुई थी| दिसंबर महीने के समाप्त होतेहि बिहार पुलिस परीक्षा को दो महीने बीत जाएँगे|

बिहार पुलिस सिपाही की भर्ती के लिए तक़रीबन 11 लाख उम्मीदवारों आवेदन दिया था| रिपोर्ट के अनुसार लिखित परीक्षा के माध्यम से अलगे राउंड के लिए तक़रीबन 50 हजार उम्मीदवार का चयन किया जाएगा| बता दें की बिहार पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए दो चरणों में चयन किया जाएगा| पहले चरण के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा चूका है और दूसरे चरण में फिजिकल तथा मेडिकल टेस्ट किए जाएंगे| फिजिकल इवैलुएशन टेस्ट (PET) 100 मार्क्स का होगा|

ये भी पढ़े- जाने कैसे करे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, बिना कोचिंग लिए|

अगर आप भी कर रहे है नौकरी के लिए मेहनत तो इन बातो का रखे ख्याल!

फिजिकल इवैलुएशन परीक्षा (टेस्ट) के तहत रेस, शॉट पुट, हाई जम्प राउंड प्रतियोगिता का आयोजन होगा| बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल मेरिट लिस्ट फिजिकल इवैलुएशन टेस्ट (PET) के बेस पर ही बनाई जाएगी| सम्भावना तो यही जताई जा रही है की दिसंबर महीने के आखिर तक बिहार सिपाही परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा| बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम रिजल्ट 2017 के जारी होने के बाद नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करते हुए अपना रिजल्ट चेक कर सकते है|

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा परिणाम 2017

अगर आप बिहार पुलिस सिपाही का परिणाम देखना चाहते है तो आप नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करे|

  • सबसे पहले www.csbc.bih.nic.in को लॉग इन करे|
  • लेटेस्ट नोटिस को check करे और बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2017 का लिंक ढूंढे|
  • लिंक के मिल जाने पर, उस पर क्लिक करे|
  • अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि आदि दिए गए फॉर्म में सबमिट करे और शो रिजल्ट पर क्लिक करे|
  • आपका रिजल्ट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा|
  • प्रिंट का आदेश देकर, इसकी एक कॉपी निकाल ले|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here