Home विश्व भारत की पहली महिला डॉक्टर की 153वीं जयंती पर, गूगल ने डूडल...

भारत की पहली महिला डॉक्टर की 153वीं जयंती पर, गूगल ने डूडल बना कर दी श्रद्धांजलि

भारत की पहली महिला डॉक्टर की 153वीं जयंती पर, गूगल ने डूडल बना कर दी श्रद्धांजलिभारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी की 153वीं जयंती पर गूगल ने अपने ही अंदाज में उन्हें याद किया| गूगल ने अपने डूडल के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की| डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी का जन्म 31 मार्च 1865 को महाराष्ट्र में हुआ था| गूगल के डूडल में जोशी जी हाथ में डिग्री और गले में स्टेथोस्कोप डाले हुए दिखाई गई है|

भारत की पहली महिला डॉक्टर की 153वीं जयंती पर, गूगल ने डूडल बना कर दी श्रद्धांजलि

बता दें की डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी साल 1886 में अमेरिका से डॉक्टर की डिग्री लेकर भारत लोटी जब उनकी उम्र महज 19 साल थी| उनका जीवन साहस और दृढ़ता से भरा हुआ था| उनकी शादी 9 साल की उम्र में गोपलाराव नाम के व्यक्ति से हुई थी| जो उनसे 20 साल बड़ा था| लेकिन गोपालराव ने अपनी पत्नी को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए काफी प्रोत्साहित किया|

Baaghi 2 Box Office Collection

14 साल ही उम्र में उन्होंने एक लड़के को जन्म दिया, लेकिन सही से देखभाल और चिकित्सा सुविधा के अभाव में उसकी जल्दी ही मौत हो गई| ऐसा कहा जाता है की ये उनकी जिंदगी का एक अहम मोड़ जिसने उनकी रूचि मेडिसिन के अध्ययन में लगा दी| इसके चलते गोपालराव ने जोशी को अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए 16 साल की उम्र में अमेरिका भेज दिया|

डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी अमेरिका के महिला मेडिकल कॉलेज ऑफ पेंसिलवेनिया (जिसे अब ड्रक्सेल यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन के नाम से जाना जाता है) से मेडिकल की डिग्री प्राप्त की| डिग्री प्राप्त करने के बाद वह भारत एक सपना लेकर लौटी| महिलाओं के लिए मेडिकल कॉलेज खोलने का| लेकिन दुर्भाग्यवश उनका ये सपना पूरा नहीं हो सका| वह बीमार रहने लगी|

CBSE 10th, 12th Class Re-Exam 2018 Date: सीबीएसई ने जारी की एग्जाम की नई तारीख

टीबी की बीमारी से पीड़ित जोशी की तबियत दिन-ब-दिन खराब होती गई और आखिरकार साल 1887 में महज 22 साल ही उम्र में 26 फरवरी को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here