Home शिक्षा सीबीएसई 12वीं कक्षा का हिन्दी का पेपर लीक होने की खबर, CBSE...

सीबीएसई 12वीं कक्षा का हिन्दी का पेपर लीक होने की खबर, CBSE ने नोटिस जारी किया

सीबीएसई 12वीं कक्षा का हिन्दी का पेपर लीक होने की खबर, CBSE ने नोटिस जारी किया: सीबीएसई क्लास 12वीं का अर्थशास्त्र और 10वीं का गणित का पेपर लीक होने की वजह से सीबीएसई पहले ही विवादों में चल रही है| ऐसे में सीबीएसई के एक और पेपर की लीक होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है| सोशल मीडिया प्लेटफार्म यू-ट्यूब और व्हाट्स ऐप पर 12वीं का हिन्दी (ऐच्छिक) का पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा है| बता दें की सीबीएसई ने ऐसे सिरे से खारिज कर दिया है| सीबीएसई ने कहा है की जो पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो या तो पिछले साल का है या फिर नकली है|

सीबीएसई 12वीं कक्षा का हिन्दी का पेपर लीक होने की खबर, CBSE ने नोटिस जारी किया

सीबीएसई 12वीं कक्षा का हिन्दी का पेपर लीक होने की खबर

सीबीएसई बोर्ड ने सभी छात्रों, माता-पिता और संबंधित लोगों के लिए एडवाइसरी जारी की है की पेपर लीक की किसी भी खबर पर विश्वाश ना करे| बता दें की सीबीएसई की तरफ से पेपर लीक की खबरों के बीच एक नोटिस भी जारी किया है| नोटिस में बताया गया है की कक्षा 12वीं का हिंदी का पेपर सोशल मीडिया पर लीक हो गया है| जो ये खबरे चल रही है वो सब झूठ है| सभी लोगो को सूचित किया जाता है की सोशल मीडिया में चल रही 12th क्लास के हिंदी के पेपर की लीक ही खबरे गलत है|

CBSE 10th, 12th Class Re-Exam 2018 Date: सीबीएसई ने जारी की एग्जाम की नई तारीख

 

सीबीएसई 12वीं कक्षा का हिन्दी का पेपर लीक होने की खबर, CBSE ने नोटिस जारी किया

 

बता दें की सीबीएसई बोर्ड की तरफ से 12वीं क्लास का अर्थशास्त्र दोबारा से होगा जिसकी डेट भी जारी की जा चुकी है| वही 10वीं के गणित विषय की परीक्षा जुलाई महीने में होने सम्भावना जताई गई है| शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप बताया की अभी तक की जाँच में पता चला है की दसवीं के गणित का पर्चा लीक दिल्ली और हरियाणा का ही लीक हुआ है| सीबीएसई पेपर लीक से जुड़े अब तक दो केस दर्ज किए जा चुके है| दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने इस मामले में जाँच करते हुए छात्रों एवं ट्यूशन देने वाले शिक्षकों सहित करीब 60 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here