Home विश्व अलास्का एयरलाइंस के विमान में मार्क जुकरबर्ग की बहन से छेड़छाड़|

अलास्का एयरलाइंस के विमान में मार्क जुकरबर्ग की बहन से छेड़छाड़|

अमेरिका की अलास्का एयरलाइंस विमान में शर्मनाक घटना हुई| सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग की बहन के साथ इस एयरलाइंस के विमान में छेड़छाड़ की घटना का मामला सामने आया है| विमान कंपनी ने इस मामले के आदेश दिए| मार्क जुकरबर्ग की बहन रैंडी जुकरबर्ग के साथ विमान छेड़खानी की घटना से विमान में बैठे यात्रियों में हलचल मच गई|

बता दें की विमान में बैठे एक यात्री ने रैंडी जुकरबर्ग के साथ छेड़छाड़ की लेकिन फ्लाइट अटेंडेंट ने छेड़छाड़ की शिकार महिला को अपनी सीट बदले की सलाह दी| अलास्का एयरलाइंस ने विमान में हुई इस घटना के जाँच के आदेश दे दिए है|

अलास्का एयरलाइंस के विमान में मार्क जुकरबर्ग की बहन से छेड़छाड़|

रैंडी जुकरबर्ग ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने साथी यात्री द्वारा की गयी इस घटना के जानकारी शेयर की| जानकारी के अनुसार रैंडी लॉस एंजिलिस से मजाटलान, मैक्सिको जाने के लिए इस विमान में बैठी थी| विमान से उन्हें साथ बैठा एक यात्री उनपर ओर अन्य साथी यात्रिओं पर गंदे गंदे कमेंट करने लगा| उस यात्री ने इसी बीच उसने शराब भी मंगवाई थी। आरोपी यात्री खुद को बार-बार छूकर रैंडी से पूछ रहा था कि क्या वह अपने साथ यात्रा करने वाले सहयात्रियों को लेकर कोई कल्पना करती हैं?


वह यात्री विमान में आने वाली महिलाओँ पर भी लगातार कमेंट करता रहा| रैंडी ने सोशल साइट पर शेयर की जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया की इस घटना की शिकायत फ्लाइट अटेंडेंट से भी थी लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया| फ्लाइट अटेंडेंट ने बोला की यह व्यक्ति रोजाना यात्रा करते है और वह इनकी बातो पर ध्यान ना दें| अटेंडेंट ने रैंडी को विमान के पिछले हिस्से में सीट ऑफर की| रैंडी ने लिखा, मैं सीट बदलने के लिए तैयार भी हो गई थी, तभी अचानक मुझे लगा कि मैं क्यों सीट बदलूं? मैं उनमें हूं जिन्हें हैरेस किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here