Home सुर्खियां चक्रवाती तूफान ओखी: 400 मछुआरों को बचाया, 16 की मौत, 30 की...

चक्रवाती तूफान ओखी: 400 मछुआरों को बचाया, 16 की मौत, 30 की तलाश में जुटी एयरफोर्स

प्राकतिक आपदा जब भी आती है आफत बन कर आती है| आधुनिक युग में मनुष्य इनके बारे में अनुमान तो लगा लेता है पर इससे बचाव करने में सफल नहीं हो पाता| कारणवश हजारो लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है| जब भी प्राकृतिक आपदाएँ आती है तो उसका असर एक देश या इलाके पर नहीं बल्कि दूर दूर तक पड़ता है| भारत के तमिलनाडु राज्य में एक चक्रवाती तूफान ओखी हल फ़िलहाल दस्तक दी और जिसके कारण केरल, तमिलनाडु और लक्ष्यद्वीप में बीते तीन दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है।

गुरुवार को मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान ओखी की चेतावनी भी दी थी| तमिलनाडु में गुरुवार की रात को चक्रवाती तूफान ओखी ने भारी मात्रा में जान-माल को क्षति पहुँचायी| अब तक की सूचना के अनुसार कन्याकुमारी में चार लोगों की मौत की खबर है| तूफान ओखी ने समुद्री पडोसी देश श्रीलंका में भी जमकर कहर ढाया और इस तूफान के कारण 7 लोगों की जान चले गई|

तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान ओखी ने ढाया कहर 4 लोगों की मौत, श्रीलंका में 7 लोगों की गई जान|

इस तूफान के कारण 5 मछुवारे बताए जा रहे है| समुद्री चेतावनी के बाद के बावजूद मछुवारे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए गए थे। चक्रवाती तूफान ओखी का असर सबसे ज्यादा दक्षिणी इलाके पड़ा| मौसम विभाग के अधिकारीयों ने गुरुवार आए तूफान में कन्याकुमारी में 4 लोगों की मौत की पुष्टि की। गरुवार को इस इलाके में 70-75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चली, जिसके कारण कई पेड़ भी उखड गए। कोल्लम में एक ऑटोरिक्शा वाले पर पेड़ गिरने की वजह से व्यक्ति की मौत हो गयी।

ये भी पढ़े- अलास्का एयरलाइंस के विमान में मार्क जुकरबर्ग की बहन से छेड़छाड़|

पहले ही दिन माइक्रोसॉफ्ट ने दिया IIT के छात्र को 1.4 करोड़ का ऑफर|

त्रिवेंद्रम में बिजली गिरने से दो लोगो की मौत हो गई| विजिंजम में पेड़ गिरने से एक महिला की मौत की खबर| यह बताया जा रहा की 50 नाव और 80 मछुवारे अभी तक समुद्र से वापस नहीं लोटे| मौसम विभाग ने सूचना करते हुए दक्षिणी तमिलनाडु में अगले 24 घंटे तक लगातार भारी बारिश होने की सम्भावना जताई है। श्रीलंका में इस तूफान के कारण अब तक 7 लोगो के मारे जाने की खबर है| लगभग 20 हजार से ज्यादा लोगों का जीवन इस तूफान के कारण प्रभावित हुआ है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here