Home विश्व Ethiopian Plane Crash: 157 लोगों की मौत, भारत के एक ही परिवार...

Ethiopian Plane Crash: 157 लोगों की मौत, भारत के एक ही परिवार के 6 लोगों की भी मौत

Ethiopian Plane Crash: 157 लोगों की मौत, भारत के एक ही परिवार के 6 लोगों की भी मौत इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से उड़ान भरने के चंद समय बाद ही इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान रविवार सुबह क्रैश हो गया| इस दुर्घटना में 157 लोगों की मौत होने की खबर है| यह जानकारी एयरलाइन और सरकारी प्रसारणकर्ता ने साँझा की है| हालांकि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का अभी साफ तौर से पता नहीं चल पाया है|

Ethiopian Plane Crash: 157 लोगों की मौत, भारत के एक ही परिवार के 6 लोगों की भी मौत

इथोपियन एयरलाइंस अफ्रीका में सबसे अच्छी एयरलाइन होने का दावा भी करती है| यही नहीं कंपनी अपने आप को अफ्रीका की सबसे बड़ी विमानन कंपनी होने का दावा भी करती है| मिली जानकारी के अनुसार इस विमान में 149 यात्री समेत ८ क्रू मेंबर भी सवार थे| यह विमान केन्या की राजधनी जाने वाले रास्ते में अदीस अबाबा से उड़न भरने के चंद मिनट में ही दुर्घटना है शिकार हो गया|

इथोपियन प्लेन क्रैश की घटना सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर अदीस अबाबा के साउथ में करीब 50 किमी दूर बिशोफ्टू या देबरे जिएत के बीच में हुई| एयरलाइन कंपनी ने जानकारी दी है की राहत बचाव का काम जारी है और इस घटना में घायल और मृत सभी लोगों की पहचान की जा रही है| इथोपिया के प्रधानमंत्री कार्यालय ने अलग से जारी एक बयान में पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवदेनाएं जताई।

कनाडा के प्रसारण निगम ने ब्राम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन के हवाले से बताया कि पन्नागेश वैद्य (73) उनकी पत्नी हंसिनी वैद्य, (67) उनकी बेटी कोशा वैद्य (37), उनके पति प्रेरित दीक्षित (45) और उनकी दो बेटियों अनुष्का और आश्का की भी विमान हादसे में मौत हो गई|

सूरत के रहने वाले वैद्य दंपति भारतीय नागरिक थे| उनकी बेटी तथा उनका पति और दोनों बेटियां भारतीय मूल के कनाडाई थे| ब्राउन ने बताया कि कनाडा में रहने वाला यह परिवार केन्या में छुट्टियां मनाने जा रहा था|

उन्होंने कहा, ‘‘यह इस परिवार के लिए एक अविश्वसनीय दुखद स्थिति है.” वहीं दीक्षित के माता-पिता के मुताबिक दंपति अपनी बेटियों तथा अपने ससुर पन्नागेश वैद्य एवं सास हंसिनी वैद्य के साथ मोमबासा जा रहे थे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here