Home विश्व श्रीलंका के पुगोडा शहर में सुनी गई धमाके की आवाज

श्रीलंका के पुगोडा शहर में सुनी गई धमाके की आवाज

श्रीलंका के पुगोडा शहर में सुनी गई धमाके की आवाज: श्रीलंका में ईस्टर के त्यौहार पर हुए सीरियल ब्लास्ट के चार दिनों बाद ही एक फिर बम ब्लास्ट हुआ है| इस बार यह ब्लास्ट श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से 40 किलोमीटर दूर स्तिथ पुगोडा शहर में हुआ है| पुलिस के अनुसार यह धमाका पुगोडा शहर में स्तिथ मजिस्ट्रेट कोर्ट के पीछे एक खाली स्थान पर हुआ| ब्लास्ट की खबर मिलने के बाद पुलिस ने अपनी जाँच शुरू कर दी है|

श्रीलंका के पुगोडा शहर में सुनी गई धमाके की आवाज

बता दें की कुछ दिनों पहले ईस्टर के मौके पर श्रीलंका की राजधानी में एक के बाद एक 8 धमाके हुए और इस घटना में 359 लोंगो ने अपनी जान गंवा दी| इस हमले से पहले भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी ने श्रीलंका में हमले की आशंका जताई थी| ख़ुफ़िया इनपुट में आत्मघाती हमलों की चेतावनी दी गई थी बल्कि इसमें शामिल समूह, इसके लीडर और अन्य सस्दयों के नाम के बारे में जानकारी दी थी| ठीक हुआ भी कुछ ऐसा ही और इसमें करीब ५०० लोग भी घायल हुआ है| श्रीलंका की सिक्योरिटी एजेंसी ने इस हमले में शामिल होने के शक में 60 संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है, जिनसे पूछताछ जारी है|

श्रीलंका पुलिस ने जारी किया अलर्ट, फिर से हो सकते है कोलंबो में आतंकी हमले

सूत्रों जानकारी के अनुसार भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी ने अपनी एडवाइजरी में ‘नेशनल तौहीद जमात’ का जिक्र भी किया था और चर्च और भारतीय उच्चायोग पर हमले की संभावना जताई थी| अगर समय रहते श्रीलंका का प्रशासन कोई एक्शन लेता तो यह नरसंहार होने से बच सकता था| ख़ुफ़िया इनपुट को हल्के में लेने की वजह से कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here