Home विश्व श्रीलंका पुलिस ने जारी किया अलर्ट, फिर से हो सकते है कोलंबो...

श्रीलंका पुलिस ने जारी किया अलर्ट, फिर से हो सकते है कोलंबो में आतंकी हमले

श्रीलंका पुलिस ने जारी किया अलर्ट, फिर से हो सकते है कोलंबो में आतंकी हमले: श्रीलंका की राजधानी रविवार को सिलसिलेवार हुए एक के बाद एक 8 बम धमाकों से शहर दहल गया| आज बम धमाकों के दो दिन बाद श्रीलंका की पुलिस ने एक अलर्ट जारी किया है| अपने अलर्ट मैसेज में पुलिस ने बताया है की जेहादी कोलंबो में एक बार फिर से हमला कर सकते है| श्रीलंकाई पुलिस ने यह अलर्ट भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी की सूचना के आधार पर यह अलर्ट जारी किया है|

श्रीलंका पुलिस ने जारी किया अलर्ट, फिर से हो सकते है कोलंबो में आतंकी हमले

 

बता दें की राजधानी कोलंबो सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में रविवार को ईसाइयों के पवित्र पर्व ईस्टर के दिन चर्च और होटलाें बम धमाके हुए थे| शहर में हुए एक के बाद एक 8 बम विस्फोट से पूरा देश सहम गया है| इन धमाकों में 215 लोगों की जान चली गई, जबकि 450 से अधिक लोग घायल हुए है| इस हमले में 13 संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है| श्रीलंका की सरकार ने कहा है की अधिकतर हमले आत्मघाती थे| इन हमलों में भारत, पाकिस्तान समेत कुल 35 विदेशी नागरिक मारे गए|

बता दें की श्रीलंका में सोमवार आधी रात से ही इमरजेंसी घोषित है| जिसकी जानकारी श्रीलंका के राष्ट्रपति कार्यालय ने दी है| इसके अनुसार विशेष कार्रवाई करने और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला किया गया है ताकि पुलिस के साथ ही थल, जल और वायु सेना को जांच व सिक्योरिटी के पूरे बंदोबस्त करने में कोई परेशानी न हो. इसके साथ ही यह कहा गया है कि यह आपातकाल केवल सुरक्षा के लिहाज से लगाया जा रहा है. इस दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कोई रोक नहीं होगी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here