Home विश्व ऑस्ट्रेलिया: जंगल में लगी भीषण आग से 50 करोड़ के करीब जानवरों...

ऑस्ट्रेलिया: जंगल में लगी भीषण आग से 50 करोड़ के करीब जानवरों की मौत, Photo देख निकल आएंगे आंसू

ऑस्ट्रेलिया: जंगल में लगी भीषण आग से 50 करोड़ के करीब जानवरों की मौत, Photo देख निकल आएंगे आंसू ऑस्ट्रेलिया के जंगल में बीते चार महीने से लगी आग ने वायरल रूप धारण किया हुआ जिसका खामियाजा जंगली जानवरों और जंगलो के पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को उठाना पड़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के जंगल में लगी दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है जिसका वजह से अब तक कुल 50 करोड़ के करीब पशु-पक्षी जलकर मर चुके है या फिर वह बुरी तरह से घायल है। ऑस्ट्रेलिया के जंगलो में लगी आग से मरने वाले जानवरों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए सामने आ रही है।

ऑस्ट्रेलिया: जंगल में लगी भीषण आग से 50 करोड़ के करीब जानवरों की मौत, Photo देख निकल आएंगे आंसू
ऑस्ट्रेलिया: जंगल में लगी भीषण आग से 50 करोड़ के करीब जानवरों की मौत, Photo देख निकल आएंगे आंसू

आपको बता दें की चार महीने से ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है और जिसे अब तक तमाम कोशिशों के बावजदू बुझाया नहीं जा सका है। यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के इकोलॉजिस्ट ने अनुमान लगाया है की अब तक 48 करोड़ से अधिक जानवरों की मौत हो चुकी है। जंगलों में लगी आग से सभी प्रकार के जानवरों को शती पहुंची है। जंगल में लगी आग में फंसे जानवरों को बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

ऑस्ट्रेलिया: जंगल में लगी भीषण आग से 50 करोड़ के करीब जानवरों की मौत, Photo देख निकल आएंगे आंसू
ऑस्ट्रेलिया: जंगल में लगी भीषण आग से 50 करोड़ के करीब जानवरों की मौत, Photo देख निकल आएंगे आंसू

कोआला एक दुर्लभ जानवरों की प्रजाति है जो ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में व्रक्षों में रहते है। फैसकोलार्कटिडाए (Phascolarctidae) प्रजाति का कोआला आखिरी दुर्लभ जानवर है। मुख्य तौर पर यह पूर्वी और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के तटवर्ती क्षेत्रों में मिलता है। 20वीं सदी में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के अधिकतर कोआला मार दिए गए थे, लेकिन बाद में उन्हें संरक्षित करने के लिए अभियान चलाया गया। कई समाजसेवी संस्थाएं कोआला प्रजाति के भालू को बचान के लिए इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में काम कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया: जंगल में लगी भीषण आग से 50 करोड़ के करीब जानवरों की मौत, Photo देख निकल आएंगे आंसू
ऑस्ट्रेलिया: जंगल में लगी भीषण आग से 50 करोड़ के करीब जानवरों की मौत, Photo देख निकल आएंगे आंसू

जंगलों से बढ़कर अब आग तट की तरफ बढ़ रही है जिसकी वजह से 200 से अधिक घर जलकर तबाह हो गए है। भीषण आग का असर सिडनी शहर तक पहुंच गया है। हजारों की संख्या में लोग सुरक्षित जगहों पर पलायन कर रहे है। ऑस्ट्रेलिया में आग की वजह से कई लोगों को भी अपनी जान गवानी पड़ी है।

ऑस्ट्रेलिया: जंगल में लगी भीषण आग से 50 करोड़ के करीब जानवरों की मौत, Photo देख निकल आएंगे आंसू
ऑस्ट्रेलिया: जंगल में लगी भीषण आग से 50 करोड़ के करीब जानवरों की मौत, Photo देख निकल आएंगे आंसू

McDonald’s में सोडा मशीन की सफाई करते समय करंट लगने से दो कर्मचारियों की मौत

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग का असर अब न्यूजीलैंड में भी दिख रहा है। बीते कुछ समय से धुएं ने दक्षिणी द्वीप के अधिकांश हिस्सों को ढक लिया है जिससे सफेद हिमनद भूरे रंग के नजर आने लगे हैं। अब यह धुआं द्वीप के उत्तरी हिस्से तक पहुंच गया है। जैसे ही आसमान में धुंध दिखी पुलिस ने लोगों से 111 (आपातकालीन नंबर) पर इस नारंगी रंग के धुंध की सूचना देने के लिए बार बार कॉल नहीं करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here