Home सुर्खियां दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंड का सितम जारी, अभी ओर लुढ़क सकता...

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंड का सितम जारी, अभी ओर लुढ़क सकता है न्यूनतम तापमान

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंड का सितम जारी, अभी ओर लुढ़क सकता है न्यूनतम तापमान: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली समेत उसक आसपास के राज्यों में सर्दी और शीतलहर का सितम जारी है। दिल्ली में लगातार तापमान सामान्य से कही ज्यादा लुढ़क रहा है। दिल्ली में दिसंबर महीने सर्दी रिकॉर्ड तोड़ पड़ रही है। दिसंबर महीने दिल्ली में ऐसी ठंड साल 1901 में पड़ी थी इसके बाद यह दूसरी बार जब इतनी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंड का सितम जारी, अभी ओर लुढ़क सकता है न्यूनतम तापमान
दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंड का सितम जारी, अभी ओर लुढ़क सकता है न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में साल के आखिरी दिन तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

दिल्ली के तापमान में लगातार हो रही गिरावट की वजह से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम ने बताया की शहर में साल 1997 के बाद से अब तक सितंबर महीने में सबसे लंबे समय तक सर्दी का सितम जारी है। इससे पहले साल 1997 में ऐसा हुआ था जब लगातार 17 दिनों तक दिल्ली में कड़ाके की सर्दी पड़ी थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम 1919, 1929,1961 और 1997 में रहा है.’

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंड का सितम जारी, अभी ओर लुढ़क सकता है न्यूनतम तापमान
दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंड का सितम जारी, अभी ओर लुढ़क सकता है न्यूनतम तापमान

दिसंबर के आखिरी महीने में इस साल औसत अधिकतम तापमान अब तक 19.85 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यह दिसंबर 31 तक 19.15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक अगर ऐसा होता है तो यह 1901 के बाद दूसरा सबसे सर्द दिसंबर होगा. दिसंबर 1997 में औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

McDonald’s में सोडा मशीन की सफाई करते समय करंट लगने से दो कर्मचारियों की मौत

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक सर्दी के सितम से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान के ओर ज्यादा गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है की आने वाले दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here