Home खेलकूद CSK vs MI Live Cricket Score Update: चेन्नई वर्सेज मुंबई मैच लाइव...

CSK vs MI Live Cricket Score Update: चेन्नई वर्सेज मुंबई मैच लाइव स्ट्रीमिंग, टेलीकास्ट

CSK vs MI Live Cricket Score Update: चेन्नई वर्सेज मुंबई मैच लाइव स्ट्रीमिंग, टेलीकास्ट: आईपीएल 2018 के प्ले ऑफ में पहुँचने की उम्मीदों के साथ आज पिछले साल की चैम्पियन मुंबई इंडियंस आज शनिवार रात बजे से होने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी| बता दें की इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने 6 मैच खेले है जिसमें से उसे केवल 1 मैच में जीत हासिल की है| आईपीएल सीजन 11 में मुंबई की टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है| दो साल के प्रतिबन्ध के बाद आईपीएल में वापसी कर रही चेन्नई की टीम 6 मैचों में 5 जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है| इससे पहले मुंबई और चेन्नई की टीम एक बार आमने-सामने आई है| उस रोमांचक मैच में चेन्नई ने एक गेंद रहते हुए मुंबई की हराया था| आईपीएल 2018 का खिताब कौन जीतेगा?

CSK vs MI Live Cricket Score Update: चेन्नई वर्सेज मुंबई मैच लाइव स्ट्रीमिंग, टेलीकास्ट

चेन्नई वर्सेज मुंबई मैच लाइव क्रिकेट स्कोर

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों का ना चलना टीम के लिए चिंता का विषय रहा है| सूर्यकुमार यादव ने अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और केरेन पोलार्ड कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके है| वही गेंदबाजी में मयंक मरक डे अच्छा प्रदर्शन कर रहे है| लेकिन उन्हें बाकि गेंदबाजों से कोई समर्थन नहीं मिल पा रहा है| मरक ने अब तक 6 मैचों में कुल 10 विकेट लिए है| जसप्रीत बुमराह ने आठ विकेट लिए है| मुंबई की टीम एकजुट होकर प्रदर्शन करने में सफल नहीं रही है|

 

 

दो साल के बाद वापसी करने वाली चेन्नई की टीम ने ये साबित कर दिया है की उसे इस लीग की सबसे सफल टीम क्यों माना जाता है| शेन वाटसन, अंबाती रायडू, ड्वेन ब्रावो और कप्तान धौनी इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे है| रायडू, वॉटसन और धौनी पिछले छह पारियों में अब तक क्रमश: 283, 209 और 191 रन बनाए है|

आईपीएल 2018 पॉइंट्स टेबल: IPL 11 अंक तालिका में जाने किस टीम ने कितने मैच जीते

चेन्नई के पास बड़े से बड़ा लक्ष्य बनाने और बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल करने की ताकत है| तेज गेंदबाजी की कमान शार्दुल ठाकुर और दीपक चहर पर है तो वही स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी इमरान ताहिर और कर्ण शर्मा क दी गई है, जो अच्छी गेंदबाजी कर रहे है| आल राउंडर वॉटसन और ब्रावो भी गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे है| चेन्नई की मौजूदा फॉर दो देखते हुए उसे आईपीएल सीजन 11 का प्रबल दावेदार माना जा रहा है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here