Home राजनीति Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020: दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर कौन...

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020: दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर कौन है लोगों की पहली पसंद?

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020: दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर कौन है लोगों की पहली पसंद? दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही दिल्ली में राजनीतिक पारा अपने चरम पर पहुँच गया है। दिल्ली की पॉलिटिक्स की तीन सबसे बड़ी पार्टी AAP, कांग्रेस और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। मंगलवार 14 जनवरी को दिल्ली असेंबली इलेक्शन के लिए नामांकन भी प्रक्रिया भी शुरू हो गई इसी के साथ राजनीतिक पार्टियों ने अपने -अपने कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान करने की शुरुआत। इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव पर दिल्ली की जनता और देशभर के लोगों की निगाहे है। इस बार का दिल्ली विधानसभा चुनाव काफी रोमांचक होने वाला है।

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020: दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर कौन है लोगों की पहली पसंद?

दिल्ली में जहां पहले कांग्रेस और बीजेपी में कड़ा मुकाबला देखने को मिलता था तो वही इस बार यह चुनाव त्रिकोणीय हो चला है। कुछ सालों पहले अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में बनी आम आदमी पार्टी ने सभी राजनीतक पंडितो और राजनीतिक पार्टियों को पिछले विधानसभा में आश्चर्य चकित करते हुए दिल्ली की 67 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। वही बीजेपी को तीन तो कांग्रेस अपनी एक भी सीट नहीं बचा पाई थी।

दिल्ली की जनता को लुक लुभावने वादे कर दिल्ली की सत्ता में आई AAP को अब पांच साल हो चले है और अगली विधानसभा के लिए चुनाव होने जा रहे है। इससे पहले दिल्ली की जनता से दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी पसंद पूछी गई। जिसके आंकड़े बड़े चौकाने वाले है। आईएएनएस-सीवाेटर के द्वारा किए गए इन सर्वे में मौजूदा सीएम अरविंद केजरीवाल 67.6% के साथ दिल्ली के लोगों की पसंद हैं। विपक्षी दल बीजेपी ने बिना सीएम चेहरे के इस विधानसभा में मैदान में है। लेकिन दिल्ली की 11.9% जनता डॉक्टर हर्षवर्धन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहती है।

Delhi Assembly Election 2020 Date: दिल्ली विधानसभा चुनाव तारीख घोषित Full Schedule

दिल्ली की जनता से जो सवाल पूछे गए उनके जवाब के साथ नीचे टेबल दी गई है। इन रोचक सवालों के जवाब भी दिल्ली की जनता ने बड़ी उत्सुकता दिखाकर दिए है। दिल्ली असेंबली इलेक्शन में आम से लेकर खास सभी रूचि ले रहे है। करिश्माई तरीके से दिल्ली की सत्ता में आने वाली आम आदमी पार्टी को लेकर सभी निगाहे टिकी हुई है वही दिल्ली की सत्ता से 14 साल से बाहर रहने वाली बीजेपी इस बनवास को इस चुनाव में तोड़ने के लिए कड़ी म्हणत कर रही है। दिल्ली में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस शीला दीक्षित के निधन के बाद से प्रदेश में कमजोर नजर आ रही है। यह पहला मौका होगा जब कांग्रेस शीला दीक्षित के बिना चुनावी मैदान में है। अब दिल्ली में कांग्रेस अपने आप को कैसे साबित कर पाती है इसको लेकर भी सुगबुगाहट तेज है।

सवाल: विधानसभा चुनाव में किस पार्टी का समर्थन करेंगे?

आप 54.6%
भाजपा 27.3%
कांग्रेस 3.7%
अन्य 0.4%
कह नहीं सकते 14%

सवाल: अभी प्रधानमंत्री के लिए बेहतर उम्मीदवार कौन है?

नरेंद्र मोदी 70.7%
अरविंद केजरीवाल 9.4%
राहुल गांधी 4.1%
मनमोहन सिंह 3.2%
सोनिया गांधी 0.8%
अन्य 4.9%
कह नहीं सकते 6.9%

सवाल: विधानसभा चुनाव में मतदान करते वक्त किस उम्मीदवार को चुनेंगे?

स्थानीय प्रत्याशी 40%
मुख्यमंत्री के हिसाब से 13.9%
प्रधानमंत्री के हिसाब से 11.3%
प्रदेश नेतृत्व के हिसाब से 44.4%
जाति और समुदाय के हिसाब से 0.3%
कह नहीं सकते 7.5%

 

AAP Candidates List 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की 70 उम्मीदवारों की सूची

सर्वे के मुताबिक, 54.6% लाेग दिल्ली में आम आदमी पार्टी और 57.1% लाेग केंद्र में भाजपा सरकार के पक्ष में हैं। वहीं 27.3% चाहते हैं कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बननी चाहिए। जबकि, 3.7% कांग्रेस की सरकार चाहते हैं। 1.3% ने कहा कि वे अन्य दलों को वोट देंगे, 13.1% ने अभी तय नहीं किया है कि वे किसे वोट देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here